Uncategorized

बिरसानगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक और सामाजिक समस्याओं को लेकर भाजपा बिरसानगर मंडल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में मंडल की ओर से क्षेत्र में नशाखोरी, अवैध कारोबार, चोरी और डकैती जैसी घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जताई गई है

जमशेदपुर –  बिरसानगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक और सामाजिक समस्याओं को लेकर भाजपा बिरसानगर मंडल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा.

 

ज्ञापन में मंडल की ओर से क्षेत्र में नशाखोरी, अवैध कारोबार, चोरी और डकैती जैसी घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जताई गई है. उक्त ज्ञापन में कहा गया है कि बिरसानगर के विभिन्न जोनों में सरकारी जमीन और नालों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इससे न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि क्षेत्र की मूलभूत संरचना भी प्रभावित हो रही है.

भाजपा मंडल ने आरोप लगाया कि बिरसानगर के लगभग हर जोन में अवैध रूप से लोहा टाल संचालित किए जा रहे हैं. जिस पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूजा-पर्व मेला के नाम पर घनी आबादी वाले इलाकों में मुर्गा-पाड़ा, जुआ, हब्बा-डब्बा जैसे अवैध खेलों का आयोजन किया जा रहा है. इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं में चोरी और अन्य आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल रहा है. भाजपा नेताओं का कहना है कि इन सभी समस्याओं के कारण क्षेत्र की जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है. लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ रहे हैं. मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में थाना प्रभारी से आग्रह किया गया है कि उपरोक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बिरसानगर की जनता को इन समस्याओं से निजात मिल सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बहाल हो सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!