बिहार राज्य अंतर्गत सहरसा जिला वार्ड नंबर 22/33 को अपने साथ ले गए फारुख सुनील कुमार पोद्दार अभी तक घर वापस नहीं आए
दिनांक 22-2- 2023 को पटना चले गए लेकिन उसी दिन संध्या के समय फारुख लौट कर चले आए और बोले कि बरौनी में सुनील का गाड़ी छूट गया और पीछे से आ जाएगा लेकिन अब तक नहीं आए उसके कुछ दिन के बाद शंकर पोद्दार ने सुनील के गायब होने की आशंका और हत्या किए जाने के शक से सदर थाना सहरसा को एक आवेदन दिया था
बिहार सहरसा- बिहार राज्य अंतर्गत सहरसा जिला वार्ड नंबर 22/33 को अपने साथ ले गए फारुख सुनील कुमार पोद्दार अभी तक घर वापस नहीं आए
दिनांक 21-2-23 को मो फारुख पिता मो रुस्तम,और राजा पिता दोनों साकीन अलीनगर सहरसा निवासी शंकर पोद्दार महिषी थाना ग्राम आईना जिला सहरसा निवासी जो वर्तमान में मासोमात पोखर बनगांव रोड महावीर मंदिर के बगल में राधा कृष्ण मंदिर धर्मशाला निवासी के यहां आए और बोले कि सुनील को पटना ले जाना है और दिनांक 22-2- 2023 को पटना चले गए लेकिन उसी दिन संध्या के समय फारुख लौट कर चले आए और बोले कि बरौनी में सुनील का गाड़ी छूट गया और पीछे से आ जाएगा लेकिन अब तक नहीं आए उसके कुछ दिन के बाद शंकर पोद्दार ने सुनील के गायब होने की आशंका और हत्या किए जाने के शक से सदर थाना सहरसा को एक आवेदन दिया था, जिसमें उनके बेटे की हत्या की आशंका जताया था,जो अब तक लौट कर नहीं आया, मो फारुख बगल सहरसा में ही फल की दुकान चलाया करता था, शिकायत के बाद कुछ दिन में ही फारूक को बरौनी में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था,फिर उन्हें छोड़ दिया गया दुबारा पकड़ने के बाद फिर छोड़ दिया गया अब फारुख पूरे परिवार के साथ भाग कर कहीं बाहर चला गया , जो उनके गलत कारनामे की पोल खोल रहा है, और जांच भी गहरा हो रहा है,ज्ञात हो कि फारुक और सुनील के बीच में झगड़ा झंझट भी हुआ था, मामला संदिग्ध है फारुख की गिरफ्तारी के बाद सब मामला साफ हो जाने की उम्मीद है,सवाल यह है कि आखिर किस बात के लिए झगड़ा हुआ था, फिर अब तक घर वापस नहीं लौटा ,जबकि फारुख द्वारा कानूनी करवाई करने वाले सुनील के परिवार को धमकी भी दिया गया है,और पुलिस प्रशासन के द्वारा बार बार रु लेने की भी बात सामने आई है,आखिर सुनील को धरती निगल गया कि आसमान प्रशासन के द्वारा इस बात की पुष्टि होनी चाहिए ,फारुख की गिरपतारी से सब कुछ साफ हो जाएगा,लेकिन अब तक पुलिस फारुख को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी या की छूट दे रखा है ये जांच का विषय है आखिर सुनील कहां है खोजने की जिम्मेवारी प्रशासन की है
रपट जगन्नाथ मिश्रा




