भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति जान माने समाजसेवी व उद्योगपति स्व. शशि भाई आडेसरा के स्मृति में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 804वां नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा
जिसमें 31 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी, 1 फरवरी को ऑपरेशन के योग्य मरीजों को ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा। 2 फरवरी को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति जान माने समाजसेवी व उद्योगपति स्व. शशि भाई आडेसरा के स्मृति में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 804वां नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा,

जिसमें 31 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी, 1 फरवरी को ऑपरेशन के योग्य मरीजों को ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा। 2 फरवरी को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी।

नेत्र शिविर का संयोजन कस्तूर बेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं छगनलाल दयालजी ज्वेलर्स के संयोजन में आयोजित होगा। इसी कड़ी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी स्व. शशि भाई आडेसरा की स्मृति में 8 फरवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा। शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में रेड क्रॉस की सहयोगी संस्था राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थय समिति के साथ जमशेपुर फेमिना एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी का सहयोग भी शामिल होगा।
जमशेदपुर, 28 जनवरी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान जागरुकता अभियान से जहां नये रक्तदाता अभियान से जुड़ रहे हैं, वहीं जरूरतमंदों को समय पर रक्त एवं रक्त के कम्पोनेन्ट (अवयव) की आपूर्ति होने से उनका अमूल्य जीवन बचाने में मदद मिल रही हैं। इस क्रम में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की देखरेख में समाजसेवी कार्यकर्ता एम.वी. प्रसाद ने 27वीं बार एसडीपी दान करने के साथ 107 नियमित रक्तदान से 134 रक्तदान को पूरा किया, वहीं टाटा स्टील कर्मी नवलेश कुमार ने 25वीं बार एसडीपी दान किया, जिसके साथ उनके नियमित 22 रक्तदान से कुल 47 बार रक्तदान पूरा हुआ, आज ही टाटा स्टील कर्मी पुष्कर कुमार ने 11वीं बार रक्तदान कर अपने 40 नियमित रक्तदान से 51वां रक्तदान पूरा किया। टाटा स्टील कर्मी अंकुश कुमार ने आज 26वीं बार एसडीपी दान कर अपने 18 नियमित रक्तदान से अपना 44वां रक्तदान पूरा किया। वहीं युवा रक्तदाता 10 नियमित रक्तदान कर चुके जोरावर सिंह गबरी जो कि टाटा स्टील कर्मी हैं, उन्होने अपना पहला एसडीपी दान कर एसडीपी अभियान से अपने को जोड़ा और कहा कि सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दान हेतु मेरा चयन ईश्वर का आशीर्वाद है और मैं इसे हमेशा करने की कोशिश करुंगा ताकि प्लेटलेट्स के जरूरतमंदों को आसानी से यह उपलब्ध हो सके। आज एसडीपी के इस नियमित दान को प्रोत्साहन देने के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक एवं जीएम संजय चौधरी, रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह कार्यकर्ता आशीष सिंह एवं जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के चिकित्सक एवं तकनिशियन उपस्थित थें। सभी ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया।




