Uncategorized

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संजीव सिन्हा के साथ कई जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संजीव सिन्हा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर- भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संजीव सिन्हा के साथ कई जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संजीव सिन्हा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और समन्वय बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

वहीं, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और दिशा-निर्देश संगठन को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस दौरान जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, प्रेम झा, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कंचन दत्ता समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!