Uncategorized

बच्चा चोरी के आरोप में भाजपा नेत्री को पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा जेल

पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम से बच्चा चोरी की घटना का खुलासा होने के उपरांत भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष झुमा रानी मंडल को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस मामले में पोटका विधायक संजीव सरदार ने बताया कि भाजपा का बेटी बचाओ का नारा खोखला है। बच्चा चोरी जैसे घिनौना कांड में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल का शामिल होना गंभीर अपराध है

बच्चा चोरी के आरोप में भाजपा नेत्री को पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा जेल

जमशेदपुर –  पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम से बच्चा चोरी की घटना का खुलासा होने के उपरांत भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष झुमा रानी मंडल को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस मामले में पोटका विधायक संजीव सरदार ने बताया कि भाजपा का बेटी बचाओ का नारा खोखला है। बच्चा चोरी जैसे घिनौना कांड में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल का शामिल होना गंभीर अपराध है। विधायक ने बताया कि पुलिस ने तेजी के साथ काम किया। जिसके कारण एक दिन के अंदर ही बच्चे को बरामद कर लिया। विधायक ने सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व विधायक मेनका सरदार के साथ झुमा रानी मंडल की तस्वीर और पुराने न्यूज कतरन शेयर करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। बच्चा चोरी की घटना को विभत्स घटना बताया है। साथ ही बताया कि आरोपी महिला को उसके अपराध के अनुसार कानूनी सजा मिलेगी। वहीं भाजपा के इस षडयंत्र को लेकर झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरुद्दीन ने भी मंगलवार को परिसदन में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठा षडयंत्र रचकर झारखंड सरकार के सीएम हेमंत सोरेन को बदनाम करना चाहते हैं और तरह तरह के हथकंडा अपना कर झारखंड में सत्ता हड़पना चाहती है ,लेकिन भाजपा का यह मनसूबा कभी पूरा नहीं होगा । बच्चा चोरी मामला में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष झूमा रानी मंडल की तस्वीर सबके सामने आने पर भाजपा द्वारा रचे गए झूठे षडयंत्र का पर्दाफाश हो गया और भाजपा के इस काले कारनामे की पोल सबके सामने खुल गई । बच्चा चोरी जैसे घिनौने मामले का पुलिस द्वारा एक दिन में ही उदभेदन कर भाजपा नेत्री झूमा रानी मंडल को हिरासत में लेकर जेल भेजना पुलिस प्रशासन की बहुत बड़ी उपलब्धि हैं । संवाददाता सम्मेलन में झामुमो पार्टी के नेता प्रमोद लाल , शेख बदरूदीन , सुनील महतो मीता , सुधीर सोरेन समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!