Uncategorized

बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में शहर के प्रमुख डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की टीम ने निशुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया

बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

जमशेदपुर — बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में शहर के प्रमुख डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की टीम ने निशुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे डॉ. रितेश कांटिया (सुपर स्पेशलिस्ट – किडनी ट्रांसप्लांट) , डॉ. दिव्या मंडल (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. एम.ए. खान (फिजिशियन) तथा आखों के विशेषज्ञ डॉ. राज कपूर प्रसाद के साथ उनकी फोर्टिस हॉस्पिटल टीम और सदर अस्पताल की मेडिकल यूनिट

कैंप में लोगों के लिए किडनी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कैंसर, दांत एवं आंखों की जांच की निशुल्क व्यवस्था की गई।
महिलाओं में बढ़ती सर्वाइकल कैंसर की समस्या को ध्यान में रखते हुए 15 से 26 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमें लगभग 50 बच्चियों को टीका लगाया गया

डॉक्टरों द्वारा लोगों को आवश्यक दवाइयां और परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किए गए। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल गुप्ता (गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष), राजेश प्रसाद (टेल्को प्रखंड अध्यक्ष), जसवीर सिंह जस्सी, सामंत कुमार, गुरमीत सिंह, मनोज सिंह, कामद जी, विजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आज़ाद, सुशील घोष, सनी सिंह, निखिल तिवारी, प्रसनजीत, दीपक कर्मकार, हरिहर प्रसाद, गौरव कुमार और रानी राव सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आनंद बिहारी दुबे ने सभी डॉक्टरों विशेषकर फोर्टिस हॉस्पिटल की पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनसेवा कांग्रेस की मूल भावना है, और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी निरंतर लगाए जाएंगे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँच सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!