अंशुल शरण ने फहराया युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय में ध्वज
स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय, नामकुम, रांची में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने किया

अंशुल शरण ने फहराया युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय में ध्वज
रांची- स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय, नामकुम, रांची में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की स्मृति में मनाया जाता है। यह ऐतिहासिक घटना औपनिवेशिक शासन के अंत और लोकतांत्रिक मूल्यों द्वारा निर्देशित एक नए, संप्रभु गणराज्य के उदय का प्रतीक थी।
इसके बाद स्थानीय स्कूली विद्यार्थियों के बीच कई खेल-स्पर्धाएं आयोजित की गईं और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक संजय रंजन सिंह, आकांक्षा नायर, रेलवे सुरक्षा बल के पूर्व महानिरीक्षक रवींद्र वर्मा, ममता वर्मा सहित युगांतर भारती प्रयोगशाला के सभी सदस्य उपस्थित थे।




