Uncategorized

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम,बिस्टुपुर के महासचिव श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम (स्थापित 1919), बिष्टुपुर के महासचिव  दुर्गा प्रसाद शर्मा  के 13 जनवरी 2026 को हुए दुखद निधन पर आज एक हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा मंदिर परिसर में बहुत ही भावुक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें तेलुगु समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालु, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम,बिस्टुपुर के महासचिव श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जमशेदपुर-  आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम (स्थापित 1919), बिष्टुपुर के महासचिव  दुर्गा प्रसाद शर्मा  के 13 जनवरी 2026 को हुए दुखद निधन पर आज एक हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा मंदिर परिसर में बहुत ही भावुक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें तेलुगु समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालु, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभा की शुरुआत श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक अर्पित किया, जिसमें पूरा परिसर गहन शांति में डूब गया।
तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-एक करके उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। हर व्यक्ति ने उनके द्वारा मंदिर और समुदाय के लिए किए गए लंबे समय के समर्पित कार्यों को याद करते हुए भावुक होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे:
अध्यक्ष  बी. डी. गोपाल कृष्णा डेप्युटी प्रेसिडेंट  जम्मी भास्कर एडीएल समिति के अध्यक्ष  वाई ईश्वर राव
टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष  आर रवि प्रसाद
आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर सत्यनारायण
झारखंड तेलुगू ब्राह्मण संघम के महासचिव  जी. गोपाल कृष्णा, ट्रस्टी  सी प्रदीप नायडू, वाई.आनंद राव जी. विजय लक्ष्मी प्रिंसिपल निशा वाणीसी.एच. रमना, वाई. श्रीनिवास, गंगा मोहन, बी. बिजय कुमार, चंद्रशेखर राव, नागेश राव, डी. रामु, नरसिंह राव, सूर्या राव, कमल राव

रवि शेखर, टी अंजी राव, पी रवि प्रकाश, बी के राव, अरविंद मूर्ति, पी कुमार सहित सैकड़ों पुरुष-महिला श्रद्धालु
दुर्गा प्रसाद शर्मा  ने वर्षों तक मंदिर के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं और तेलुगु समुदाय के बीच एकता, संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी स्मृति में आज की यह सभा उनके प्रति गहन सम्मान और प्रेम का प्रतीक बनी।
श्रद्धांजलि सभा के कुछ भावपूर्ण क्षण:
पुष्प अर्पण करते श्रद्धालु:
श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा  की आत्मा को परम शांति प्राप्त हो।
उनके परिजनों एवं समस्त समुदाय को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!