35वां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया
हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर (HSJ) द्वारा आयोजित 35वां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ 28 दिसंबर 2025 को गोपाल मैदान में हुआ और यह 1 जनवरी 2026 को रात 9:00 बजे संपन्न होगा। एक दिन पूर्व सभी प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

35वां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया



जमशेदपुर – हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर (HSJ) द्वारा आयोजित 35वां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ 28 दिसंबर 2025 को गोपाल मैदान में हुआ और यह 1 जनवरी 2026 को रात 9:00 बजे संपन्न होगा। एक दिन पूर्व सभी प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस वर्ष प्रदर्शनी में 40,000 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति रही, जिससे यह अब तक के सबसे सफल आयोजनों में से एक बन गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चैतन्य भानु, उपाध्यक्ष आपरेशन टाटा स्टील और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वस्तिका बसु मैनेजिंग डायरेक्टर जमीपाल उपस्थित रहीं।




प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताएं विभिन्न वर्गों और श्रेणियों में फूलों, फलों और सब्जियों की प्रतियोगिताएं रही।
शौकिया समूह: 54 प्रतिभागियों ने 10 वर्गों और 104 श्रेणियों में भाग लिया।
संस्थागत समूह: 20 प्रतिभागियों ने 9 वर्गों और 104 श्रेणियों में भाग लिया।
निर्णय: 8 प्रतिष्ठित निर्णायकों द्वारा 28 दिसंबर को किया गया, जो कोलकाता,चाईबासा, राउरकेला,खडगपुर, भुवनेश्वर और बांकुरा से आमंत्रित थे।
प्रदर्शनी: 23 संस्थागत और 35 शौकिया प्रदर्शनी, थीम – Landscape और Topiary।
स्टॉल्स: 41 स्टॉल्स, 25 नर्सरी संचालकों द्वारा, जिनमें पौधे, गमले, बागवानी उपकरण उपलब्ध कराए गए।
बच्चों की गतिविधियां: 30 दिसंबर को Sit & Draw प्रतियोगिता में 150+ बच्चों ने भाग लिया, जिनमें 24 विशेष रूप से सक्षम बच्चे शामिल थे। मनोरंजन के लिए मैजिक शो भी आयोजित किया गया।
तकनीकी कार्यशालाएं:
29 दिसंबर: Topiary Growing और Hydroponics Gardening (51 प्रतिभागी)।
30 दिसंबर: Low-cost Gardening और Balcony Gardening (62 प्रतिभागी)।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: 29 और 30 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम में 212 बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
पुरस्कार विजेता :
Exhibit in Hanger
Institutional Category
Special Prize: Tata Steel, OQM, Noamundi
1st Prize: Tata Steel Kalinganagar
2nd Prize: Neelachal Ispat Nigam Limited, Jajpur
Amateur Category
1st Prize: Shashank Shekhar
2nd Prize: Binay Ahuja
Nursery Stall
1st Prize: Maa Tarini Nursery
2nd Prize: Parmila Nursery
चैंपियनशिप विजेता
Amateurs
Chrysanthemum: Manju Bhamra
Dahlia: S B Mandal
Potted Plants: Manju Bhamra
Bonsai: B K Khetang
Potted Fruits & Vegetables: S B Mandal
Roses: Abhijit Sinha
Seasonals: Manju Bhamra
Cut Flowers: Manju Bhamra
संस्थागत
Chrysanthemum: VIG English School
Dahlia: XLRI
Potted Plants: XLRI
Bonsai: Steel Strips Wheels Limited
Potted Fruits & Vegetables: DBMS Board of Trust
Roses: Steel Strips Wheels Limited
Seasonals: XLRI
Cut Flowers: NML Burmanines
विशेष उपाधियां :
King of the Show (Amateur): Chandan Dalal (Rose – Variety: Great Scott)
Queen of the Show (Amateur): S B Mandal (Chrysanthemum – Variety: Sanu)
King of the Show (Institution): XLRI (Rose – Variety: Mohana)
Queen of the Show (Institution): DBMS Board of Trust (Chrysanthemum – Variety: Koka Sanu Red)
Overall Champion (Amateur): Manju Bhamra
Overall Champion (Institution): XLRI.
अगले वर्ष की घोषणा
36th Annual Flower Show 24 December से 27 December 2026 तक Gopal Maidan, Jamshedpur में आयोजित किया जाएगा। HSJ पिछले तीन दशकों से horticulture और environmental sustainability को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। Annual Flower Show जैसे आयोजनों के माध्यम से यह समाज को प्रकृति अपनाने और हरित भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।




