17 जनवरी को सम्पूर्ण झारखंड बंद झारखंड पीपुल्स पार्टी ने समर्थन किया सूर्य सिंह बेसरा ने घोषणा किया
झारखंड राज्य निर्माताओं में से एक त्यागी विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पाड़हा राजा शहीद सोमा मुंडा की हत्याकांड के ख़िलाफ़ 17 जनवरी को सम्पूर्ण झारखंड बंद का समर्थन किया है। त्यागी विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि सोमा मुंडा की हत्या एक सुनियोजित राजनीतिक साज़िश के तहत हुई है, इस लिए इसकी जाँच सीबीआई से करनी चाहिए

रांची- 17 जनवरी को सम्पूर्ण झारखंड बंद झारखंड पीपुल्स पार्टी ने समर्थन किया सूर्य सिंह बेसरा ने घोषणा किया।
झारखंड राज्य निर्माताओं में से एक त्यागी विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पाड़हा राजा शहीद सोमा मुंडा की हत्याकांड के ख़िलाफ़ 17 जनवरी को सम्पूर्ण झारखंड बंद का समर्थन किया है। त्यागी विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि सोमा मुंडा की हत्या एक सुनियोजित राजनीतिक साज़िश के तहत हुई है, इस लिए इसकी जाँच सीबीआई से करनी चाहिए। सोमा मुंडा साधारण एक व्यक्ति नहीं था, वे पड़हा राजा थे। जल, जंगल और ज़मीन की प्रहरी ही नहीं, बल्कि रक्षक थे। वे झारखंड आंदोलनकारी के साथ साथ धरती अब्बा बिरसा मुंडा के अनुयायि भी थे। वे भूमि माफियाओं के खिलाफ निरन्तर संघर्ष कर रहे थे। पड़ाह राजा शहीद सोमा मुंडा वर्तमान झारखंड राज्य पंचायत अधिनियम 2001, एवं हेमन्त सोरेन सरकार द्वारा अधिसूचित पेसा कानून 1996 की मूल आत्मा के विपरीत नियमावली के खिलाफ थे।
ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन (आजसू) के संस्थापक सह झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा का अपील है कि 17 जनवरी को सम्पूर्ण झारखंड बंद को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें और सोमा मुंडा की हत्यारों को फांसी की सजा दिलाएं।




