Uncategorized

ज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय – काले

आज घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में हुई कंबल सेवा

ज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय – काले

आज घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में हुई कंबल सेवा

जमशेदपुर – ठंड से राहत दिलाने और मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है। शहर की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह सेवा अब सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुँच चुकी है। इसी क्रम में घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा सहित अन्य दूरस्थ इलाकों में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंद व असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल सेवा की गई। कंबल पाकर कई बुजुर्ग भावुक हो उठे और उन्होंने संघ परिवार को हृदय से आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब जीवन की कठिनाइयाँ और पीड़ा और अधिक बढ़ जाती हैं, ऐसे समय में हमारे बुजुर्गों के चेहरों पर उभरती मुस्कान और आँखों में झलकता संतोष ही हमारी सेवा की सबसे बड़ी सफलता और सच्चा प्रतिफल है। यही दृश्य हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हर हर महादेव सेवा संघ पिछले कई वर्षों से मानव सेवा, करुणा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपना ध्येय मानकर निरंतर कार्य कर रहा है। हमारा संकल्प है कि यह सेवा यात्रा बिना किसी भेदभाव के, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे भी निर्बाध रूप से चलती रहेगी, ताकि समाज का कोई भी असहाय व्यक्ति स्वयं को अकेला न महसूस करे।



स्थानीय ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने संघ के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ निस्वार्थ भाव से सेवा कर समाज में संवेदना, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सशक्त कर रहा है।
इस मौके पर संघ परिवार से संरक्षक बृजभूषण सिंह,‌ पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, जितेंद्र चावला, कुसुम पूर्ति, जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, रितिका श्रीवास्तव, कंचन देवी, सौरव चटर्जी, सूरज बाग, लख्खिकांत, पिंटू, दर्शन, रामा एवं स्थानीय समिति के घाटशिला से जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह, काशिदा से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया फागु सोरेन, उप मुखिया बिशू टुडू, ग्राम प्रधान बयाराम हेम्ब्रम, डॉ संग्राम सोरेन, राम किशोर मुर्मू, वार्ड सदस्य नरसिंह हेम्ब्रम, रुक्मणि धल, मिहिर चंद्र हाँसदा, ठाकुर मांडी, सुनाराम हाँसदा, ईश्वर टुडू नरसिंहगढ़, धालभूमगढ से रत्ना मिश्रा, आरती समंद, प्रिया महापात्र, जुगती, रोहित बेहरा, देवा, बिप्लब, अभिनव, विजय मिश्रा, आकाश साव, श्रवण सिंह जादूगोड़ा से रोहित सिंह परमार , विक्रम सिंह, लिटा राम मुर्मू, रोहित अग्रवाल, विश्वजीत भूमिज, अशोक गोप मुसाबनी से पश्चिम बदिया के मुखिया भीमसेन मुर्मू, शिवा मुदलियार, किशोर सिन्हा ,संजीत बास्के, अश्वनी महतो, मुकेश प्रसाद, जयदेव तिवारी, बापी धर, सुखा वर्धन


ज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय – काले
आज घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में हुई कंबल सेवा।


जमशेदपुर – ठंड से राहत दिलाने और मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है। शहर की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह सेवा अब सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुँच चुकी है। इसी क्रम में घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा सहित अन्य दूरस्थ इलाकों में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंद व असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल सेवा की गई। कंबल पाकर कई बुजुर्ग भावुक हो उठे और उन्होंने संघ परिवार को हृदय से आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब जीवन की कठिनाइयाँ और पीड़ा और अधिक बढ़ जाती हैं, ऐसे समय में हमारे बुजुर्गों के चेहरों पर उभरती मुस्कान और आँखों में झलकता संतोष ही हमारी सेवा की सबसे बड़ी सफलता और सच्चा प्रतिफल है। यही दृश्य हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हर हर महादेव सेवा संघ पिछले कई वर्षों से मानव सेवा, करुणा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपना ध्येय मानकर निरंतर कार्य कर रहा है। हमारा संकल्प है कि यह सेवा यात्रा बिना किसी भेदभाव के, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे भी निर्बाध रूप से चलती रहेगी, ताकि समाज का कोई भी असहाय व्यक्ति स्वयं को अकेला न महसूस करे।

स्थानीय ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने संघ के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ निस्वार्थ भाव से सेवा कर समाज में संवेदना, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सशक्त कर रहा है।

इस मौके पर संघ परिवार से संरक्षक बृजभूषण सिंह,‌ पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, जितेंद्र चावला, कुसुम पूर्ति, जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, रितिका श्रीवास्तव, कंचन देवी, सौरव चटर्जी, सूरज बाग, लख्खिकांत, पिंटू, दर्शन, रामा एवं स्थानीय समिति के घाटशिला से जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह, काशिदा से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया फागु सोरेन, उप मुखिया बिशू टुडू, ग्राम प्रधान बयाराम हेम्ब्रम, डॉ संग्राम सोरेन, राम किशोर मुर्मू, वार्ड सदस्य नरसिंह हेम्ब्रम, रुक्मणि धल, मिहिर चंद्र हाँसदा, ठाकुर मांडी, सुनाराम हाँसदा, ईश्वर टुडू नरसिंहगढ़, धालभूमगढ से रत्ना मिश्रा, आरती समंद, प्रिया महापात्र, जुगती, रोहित बेहरा, देवा, बिप्लब, अभिनव, विजय मिश्रा, आकाश साव, श्रवण सिंह जादूगोड़ा से रोहित सिंह परमार , विक्रम सिंह, लिटा राम मुर्मू, रोहित अग्रवाल, विश्वजीत भूमिज, अशोक गोप मुसाबनी से पश्चिम बदिया के मुखिया भीमसेन मुर्मू, शिवा मुदलियार, किशोर सिन्हा ,संजीत बास्के, अश्वनी महतो, मुकेश प्रसाद, जयदेव तिवारी, बापी धर, सुखा वर्धन सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!