Uncategorized

विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम  से की मुलाकात

रैयतों को मुआवज़ा नहीं मिलने पर विधायक ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों ने विकास के लिए अपनी ज़मीन दी, उनको मुआवज़ा नहीं मिलना अन्याय है

विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम  से की मुलाकात

रैयतों को मुआवज़ा नहीं मिलने पर विधायक ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों ने विकास के लिए अपनी ज़मीन दी, उनको मुआवज़ा नहीं मिलना अन्याय है

जमशेदपुर – पोटका विधायक संजीव सरदार ने आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाक़ात कर पोटका विधानसभा अंतर्गत पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंड में सड़क निर्माण से जुड़ी अधिग्रहित भूमि के रैयतदारों को अब तक मुआवज़ा नहीं मिलने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों और ग्रामीणों ने विकास के लिए अपनी ज़मीन दी, परंतु मुआवज़ा नहीं मिलना अन्याय है। विधायक ने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। ज्ञात हो कि तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं का 80–90% कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अधिग्रहित भूमि के रैयतदार अभी भी अपने हक के इंतज़ार में हैं।

घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नए हाई मास्ट लाइटों की मांग, खराब लाइटें बने परेशानी का कारण

विधायक श्री सरदार ने जनसुविधा और सुरक्षा के लिए पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर नए हाई मास्ट लाइट लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अपर्याप्त रोशनी के चलते दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही, पोटका व जमशेदपुर प्रखंड में स्थापित आधा दर्जन से ज़्यादा हाई मास्ट लाइटों के लंबे समय से खराब रहने पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने तत्काल मरम्मति और नई लाइटें स्थापित करने की मांग की।

करणडीह चौक पर जाम से जल्द मिलेगी निजात, लगाया जाएगा ट्रैफिक सिग्नल

बैठक में विधायक श्री सरदार ने करणडीह चौक पर बढ़ती यातायात समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इस चौक पर निरंतर बढ़ते वाहन दबाव के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं जिससे गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है. यहाँ आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगने से जाम, दुर्घटना और आपातकालीन वाहनों की परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगा

नरवा, तुरामडीह और बांदूहुडान विस्थापितों के पुनर्वास की मांग

इसके अलावा नरवा, तुरामडीह और बांदूहुडान के यूसीआईएल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास मुद्दे पर भी उन्होंने डीसी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने त्रिपक्षीय वार्ता कर विस्थापित परिवारों की रोज़गार, आवास, भूखंड, बिजली, पेयजल और अन्य सुविधाओं की मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का आग्रह किया।

बाबा मुक्तेश्वर धाम हरिणा और रांकिनी मंदिर पर स्ट्रीट लाइट लगाने की माँग

विधायक ने राज्य स्तरीय सी श्रेणी के पर्यटन स्थलों—बाबा मुक्तेश्वर धाम (हरिणा) और रांकिनी मंदिर (जादूगोड़ा)—में स्ट्रीट लाइटों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अपर्याप्त प्रकाश के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रात में कठिनाई होती है और सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बढ़ते हैं। उन्होंने दोनों स्थलों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की।

डीसी ने विधायक की सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वस्त किया कि सभी मामलों में जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!