समाज की पुकार- मुकेश मित्तल – फिर एक बार
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन (इकाई : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन) जिला अध्यक्ष चुनाव : 2026–2028 के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने जारी किया अपना घोषणापत्र साथ ही बतायी अपने कार्यकाल की उपलब्धियाँ

समाज की पुकार- मुकेश मित्तल – फिर एक बार मुकेश मित्तल
जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन (इकाई : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन) जिला अध्यक्ष चुनाव : 2026–2028 के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने जारी किया अपना घोषणापत्र साथ ही बतायी अपने कार्यकाल की उपलब्धियाँ
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश मित्तल (क्रमांक–1) ने अपना विस्तृत कार्य–प्रतिवेदन एवं घोषणा पत्र जारी करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन विस्तार तथा सामाजिक एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ बतायी :–
🔸️मुकेश मित्तल के नेतृत्व में पिछले कार्यकाल में समाज ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं:
🔸️हर सुख-दुःख में समाज के साथ खड़े रहकर सेवा, सहयोग और समर्पण की मिसाल पेश की।
🔸️संगठन की सदस्य संख्या में लगभग 375% की अभूतपूर्व वृद्धि।
🔸️जिलेभर में 55–60 सदस्यों की सक्रिय टीम गठित कर शाखाओं को संगठित और सशक्त बनाया।
🔸️दो बार राजस्थान दिवस के भव्य सांस्कृतिक आयोजनों का सफल नेतृत्व।
🔸️विशाल तीर्थ यात्रा का आयोजन, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
🔸️शैक्षणिक, सामाजिक, स्वास्थ्य एवं पर्यावरणोन्मुख कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के आम परिवारों तक सीधी पहुँच।
🔸️सामाजिक अनुशासन, जागरूकता, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नियमित अभियान चलाए।
🔸️समाज की पहचान को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थान दिलाया।
उन्होंने अपना घोषणा पत्र : प्रमुख संकल्प जारी किया. अपने नए घोषणा पत्र में मुकेश मित्तल ने समाज के लिए कई दूरदर्शी और जनकल्याणकारी योजनाएँ घोषित की हैं:
1. सामाजिक एकता एवं भाईचारा बढ़ाने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान।
2. जिला पंचायत समिति का गठन — पारिवारिक एवं समाजिक विवादों के त्वरित और पारदर्शी समाधान हेतु।
3. युवक–युवतियों के लिए उन्नत मैट्रिमोनियल ग्रुप — तकनीक-सक्षम, सुरक्षित और पारदर्शी।
4. जिला स्तरीय स्थायी कार्यालय की स्थापना, जिससे सभी शाखाओं की गतिविधियाँ सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो सकें।
5. वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा तथा कौशल प्रशिक्षण।
6. संगठन को जिला, प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर और मजबूत बनाना, ताकि समाज की आवाज प्रभावी रूप से उठ सके।
7. जिलेभर में संगठनात्मक विस्तार का लक्ष्य — 2000 से अधिक सदस्यों तक पहुँच और नई शाखाओं का गठन।
8. युवाओं के लिए कौशल–आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिससे वे बेहतर अवसरों के लिए तैयार हो सकें।
समाज में भरोसे और विश्वास की आवाज. श्री मित्तल ने समाज के बीच अपनी निरंतर सक्रियता, सरलता, पारदर्शिता और सेवा भाव के कारण मुकेश मित्तल आज भरोसे का मजबूत चेहरा बन चुके हैं। समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा—”यह चुनाव जिम्मेदारी का है—समाज ने जो विश्वास दिया है, उसे और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प है




