Uncategorized

श्री श्री चंद्रमोलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर पुराना कोर्ट जमशेदपुर में बाबा का स्थापना उत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है

दिनांक 31 12 2025 को प्रातः 9:30 बजे मंदिर से सैकड़ो की संख्या में माताएं एवं बहने पवित्र स्वर्णरेखा नदी तट के लिए जुलूस के रूप में प्रस्थान करेंगी

जमशेदपुर- श्री श्री चंद्रमोलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर पुराना कोर्ट जमशेदपुर में बाबा का स्थापना उत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है दिनांक 31 12 2025 को प्रातः 9:30 बजे मंदिर से सैकड़ो की संख्या में माताएं एवं बहने पवित्र स्वर्णरेखा नदी तट के लिए जुलूस के रूप में प्रस्थान करेंगी जुलूस में बैंड बाजे के साथ घुड़सवार जुलूस की भव्यता को बनाने में अपना योगदान देंगे। शहर के सभी बाबा भक्त एवं माताएं कलश जल से बाबा का अभिषेक करेगी। तत्पश्चात पूजन एवं अभिषेक का कार्य प्रारंभ होगा। कीर्तन मंडली अखंड रामायण पाठ का प्रारंभ करेंगे, फिर महाप्रसाद वितरण प्रारंभ होगा । सभी शहर वासियों से आग्रह है , ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाबा मंदिर में पहुंचकर बाबा के पुनीत कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें उक्त जानकारी हर हर महादेव हर हर महादेव अध्यक्ष कचहरी बाबा मंदिर परिवार जमशेदपुर ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!