Uncategorized

शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं चिंताजनक जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले – जदयू प्रवक्ता आकाश शाह

जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने शहर में बीते कई दिनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। श्री शाह ने आज जारी अपने प्रेस वक्तव्य में कहा कि हाल के दिनों में बारीडीह, कदमा, जुगसलाई सहित कई इलाकों में घरों का ताला तोड़कर नकद रुपये, गहने व कीमती सामानों की चोरी की एक के बाद एक घटनाएं सामने आई हैं

शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं चिंताजनक जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले – जदयू प्रवक्ता आकाश शाह

जमशेदपुर- जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने शहर में बीते कई दिनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। श्री शाह ने आज जारी अपने प्रेस वक्तव्य में कहा कि हाल के दिनों में बारीडीह, कदमा, जुगसलाई सहित कई इलाकों में घरों का ताला तोड़कर नकद रुपये, गहने व कीमती सामानों की चोरी की एक के बाद एक घटनाएं सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से अपार्टमेंट, क्वार्टर और मकानों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। चोरी की घटनाओं की निरंतरता यह संकेत देती है कि किसी संगठित गिरोह की सक्रियता शहर में बढ़ गई है, जो योजनाबद्ध तरीके से घरों को निशाना बना रहा है।

आकाश शाह ने जिला प्रशासन से मांग की कि सभी थाना क्षेत्रों में चोरों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए,

नशे के कारोबार से जुड़े तत्वों और संदिग्ध लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,

शहर में नियमित पेट्रोलिंग, रात में विशेष गश्त, एवं चेकिंग ड्राइव को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर भय और असुरक्षा की भावना और भी गहरी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!