Uncategorized

पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली तक, भारत के विचार मानचित्र को जोड़ता एक ऐतिहासिक आयोजन

जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल आगामी 20–21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में

पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली तक, भारत के विचार मानचित्र को जोड़ता एक ऐतिहासिक आयोजन


आचार्य डॉ. अरुण प्रकाश, नई दिल्ली

जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल आगामी 20–21 दिसंबर को होटल रामाडा, बिस्टुपुर में


मोर्जुम लोयी, अरुणाचल प्रदेश

जमशेदपुर-  आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा “जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल” का भव्य आयोजन होटल रामाडा, बिस्टुपुर में किया जा रहा है. यह महोत्सव केवल साहित्य का उत्सव नहीं, बल्कि संवाद, संवेदना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अनोखा संगम होगा, जहाँ समाज, साहित्य और सृजन एक साझा मंच पर एकत्रित होंगे.

डॉ. तादाम रुती, अरुणाचल प्रदेश

देश के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक प्रतिष्ठित लेखक, विचारक, कलाकार, पद्म सम्मानित विभूतियाँ, युवा नवप्रवर्तक और कई सांस्कृतिक हस्तियाँ इस आयोजन में शिरकत करेंगी. दो दिवसीय इस महोत्सव में 25 से अधिक सत्र, सांस्कृतिक संध्या, युवा संवाद, कविता-पाठ, बुक लॉन्च, कार्यशालाएँ एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे.

डॉ. मिलन रानी जमातिया, त्रिपुरा

शंकराचार्य से वीर सावरकर तक –  धर्म, राष्ट्र और साहित्य

आयोजन के दूसरे दिन संध्या 4 बजे एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित होगा जिसमें “शंकराचार्य से वीर सावरकर तक” विषय पर चर्चा करेंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) डॉ. रंजन त्रिपाठी. इस सत्र के संवाद–सूत्रधार जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार भवानंद झा होंगे.

दर्शन की सीमाएँ नहीं होती : एक गहन विचार–यात्रा

गुरु ग्रंथ साहिब से लेकर श्रीमदभगवत गीता तक की आध्यात्मिक और दार्शनिक यात्रा पर प्रकाश डालेंगे देश के प्रसिद्ध दार्शनिक दिल्ली से आ रहे आचार्य डॉ. अरुण प्रकाश. इस सत्र के संवादसूत्रधार राँची से पधार रहे लेखक डॉ. मयंक मुरारी होंगे.

नार्थ ईस्ट इकोज –  भारत के सबसे रंगीन कोने से संवाद

पूर्वोत्तर भारत की भाषाई विविधता, सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक ताने-बाने पर चर्चा हेतु अरुणाचल प्रदेश से विख्यात लेखिका मोर्जुम लोयी एवं डॉ. तादाम रुती, तथा त्रिपुरा से डॉ. मिलन रानी जमातिया उपस्थित रहेंगी.
इस सत्र का संचालन जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय करेंगे.

विद्यादीप वयोवृद्ध साहित्य गौरव सम्मान

आयोजन समिति के सदस्य कमल किशोर अग्रवाल एवं आकाश मोदी ने बताया कि जमशेदपुर में साहित्य–सेवा और आजीवन सृजनात्मक योगदान के लिए पाँच प्रतिष्ठित साहित्यकारों को “विद्यादीप वयोवृद्ध साहित्य गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा. चयनित विभूतियों में डॉ. सी. भास्कर राव, दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’, अरविंद विद्रोही, अधिवक्ता लक्ष्मी निधि एवं निर्मला ठाकुर का नाम शामिल हैं.

प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाएँ

दो दिन का पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को आधिकारिक पहचान पत्र, दोपहर का भोजन, सहभागिता किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे. यह आयोजन जमशेदपुर की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक और यादगार उत्सव सिद्ध होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!