Uncategorized

पेशे में वही टिकेगा जो विश्वसनीय होगा – अनुज सिन्हा

मैं सत्य, यह सोच गलत - एडीसी

पेशे में वही टिकेगा जो विश्वसनीय होगा – अनुज सिन्हा

मैं सत्य, यह सोच गलत – एडीसी

बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर सेमिनार सम्पन्न

जमशेदपुर- जिला जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से स्थानीय होटल में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता दैनिक प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक अनुज सिन्हा ने विस्तार से विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा। उनके अनुसार रिपोर्टर एवं अखबार की विश्वसनीयता होती है। हर पेशेवर से गलती हो सकती है लेकिन जानबूझकर गलती पर गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ, चौकस होकर दबाव मुक्त रहकर तथ्य की जांच कर ले तो गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। कम इस तरह से करना है कि आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व करें और परिवार को शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़े।




विशिष्ट अतिथि एडीसी भगवती ने कहा कि किसी भी व्यक्ति कि यह सोच गलत है कि वही सच्चा है। पत्रकार का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है और इसका पालन किया जाना चाहिए।
दैनिक हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता के अनुसार पत्रकार और मीडिया पर पाठक निर्भर है और ऐसे में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खुद को समय-समय पर तराशने की जरूरत है।
दैनिक उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल के अनुसार पत्रकार सोशल मीडिया पर निर्भर हो गया है। वास्तव में सोशल मीडिया भ्रामक मीडिया का आधार बन जाता है और यह जर्नलिज्म के लिए सही नहीं है।


करीम सिटी मास कॉम की विभाग अध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी के अनुसार अखबार और मीडिया किसी भी सूचना की पुष्टि का अंतिम स्रोत होता है और ऐसे में ए आई पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।

दैनिक चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश के अनुसार समय के साथ बहुत बदलाव हुआ है और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौती है। लेकिन अनुभव धैर्य और संयम के आधार पर इसे पार पाना कोई बड़ी बात नहीं है।


दैनिक इस्पात मेल के संपादक बृजभूषण के अनुसार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भी समय के साथ गिरावट आई है परंतु आज भी लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और लोगों के विश्वसनीयता को बनाए रखना हमारा धर्म है।
आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने किया और वर्तमान दौर में आई की चुनौती पर उन्होंने प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन दैनिक प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने दिया और अतिथियों का स्वागत शॉल उड़ाकर एवं मोमेंटो देकर क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज तथा महासचिव विकास श्रीवास्तव ने किया। इसका संचालन साहिल श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर डॉ प्रियंका झा की पुस्तक तथा विकास श्रीवास्तव द्वारा बाल कवियों की संग्रहित पुस्तक उड़ान का विमोचन भी किया गया।


इस सेमिनार में दैनिक प्रभात खबर के दिवंगत पत्रकार मनीष सिन्हा, स्वतंत्र पत्रकार सिद्धनाथ दुबे एवं दैनिक प्रभात खबर चाकुलिया के पत्रकार अजय पांडे को मरणोपरांत सम्मानित किया गया उनके परिजनों ने सम्मान ग्रहण किया।
वरिष्ठ पत्रकार में डॉक्टर राजेश कुमार लालदास, देवाशीष सरकार, अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह एवं संतोष कुमार कालिंदी को सम्मानित किया गया


प्रेस क्लब की सहयोगी संस्था करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, दोराबजी ऑटो, ब्रह्मानंद अस्पताल, रेड क्रॉस सोसाइटी, गोल्डी अग्रवाल, प्रतीक फाउंडेशन, सनी संघी, जमशेदपुर ब्लड सेंटर, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, समाजसेवी चिंटू सिंह, जिला पार्षद एवं उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, आरसीबी, आरएफएल, आधुनिक स्टील, डॉक्टर आर कुमार समाजसेवी एवं आजसू नेता अप्पू तिवारी अजय शर्मा आदि को प्रतीक चिन्ह देकर भेंट किया गया आधुनिक स्टील की ओर से बलजीत सिंह ने मोमेंटो ग्रहण किया

काम के आधार पर पुरस्कार सम्मान की श्रेणी के ये हैं विजेता


प्रिंट मीडिया श्रेणी में (हार्ड स्टोरी) गंगा प्रसाद कौशल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 
प्रथम – मो. परवेज, प्रभात खबर- कुश महतो, प्रभात खबर (एक ही स्टोरी के लिए संयुक्त रूप से)
द्वितीय – संतोष मिश्रा, दैनिक भास्कर
तृतीय- मनप्रीत भाटिया, एवेन्यू मेल

प्रिंट मीडिया श्रेणी में (शॉफ्ट नेचर की स्टोरी) गंगा प्रसाद कौशल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 

प्रथम – निखिल सिन्हा, प्रभात खबर
द्वितीय – रोहित कुमार, हिंदुस्तान
तृतीय – सौरभ कुमार, दैनिक समाक जागरण

प्रिंट मीडिया फोटो आधारित श्रेणी – राधे श्याम अग्रवाल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 
प्रथम – सुदर्शन शर्मा,
द्वितीय – उत्तम महतो

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए – ध्रुव नारायण सिंह नीरज पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 
प्रथम – कुणाल कुमार, डीडी न्यूज़
द्वितीय – अनूप मिश्रा, डीडी न्यूज़
तृतीय – विजय साहू, रफ़्तार मीडिया

डिजिटल मीडिया के लिए – ध्रुव नारायण सिंह नीरज पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 

प्रथम – आकाश कुमार, News 18
द्वितीय – एमडी शहजादा, झारखंड टाइम्स
तृतीय – प्रशांत सिंह राजपूत – समाचार भारत लाइव
दिवंगत पत्रकार की सूची 

मनीष सिन्हा- प्रभात खबर
सिद्धनाथ दुबे – स्वतंत्र पत्रकार
अजय पांडेय – प्रभात खबर, चाकुलिया 

वरिष्ठ पत्रकार की सूची 

आरके लाल दास
देबाशिष सरकार
अरविंद सिंह, अक्षर संवाद
कुलविंदर सिंह

प्रेस क्लब की सहयोगी संस्थाएं/व्यक्ति

करीम सिटी कॉलेज संग मास कॉम्यूनिकेशन विभाग
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज
रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर
प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन
जमशेदपुर ब्लड सेंटर
चैंबर ऑफ कॉमर्स
आरएसबी
आरकेएफएल
आधुनिक स्टील
डॉ आर कुमार, स्किन
दोराबजी ऑटो
ब्रह्मानंद अस्पताल 
गोल्डी अग्रवाल, होटल एनएच हिल 
सन्नी संगी
राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष
पंकज सिन्हा, जिला पार्षद उपाध्यक्ष
चिंटू सिंह, समाजसेवी
अप्पू तिवारी, समाजसेवी सह आजसू नेता
अजय शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!