Uncategorized

पेसा कानून के लागू किए जाने पर लड्डू वितरण कर खुशी मनाया गया- परविंदर सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पेसा कानून झारखण्ड में लागू किए जाने पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में कांग्रेसजनों के बीच की गई तथा साकची गोलचक्कर पर लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन आम जनता के बीच आयोजित कर एवं लड्डू खिला कर कांग्रेसजनों ने खुशी मनाया

पेसा कानून के लागू किए जाने पर लड्डू वितरण कर खुशी मनाया गया- परविंदर सिंह


जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पेसा कानून झारखण्ड में लागू किए जाने पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में कांग्रेसजनों के बीच की गई तथा साकची गोलचक्कर पर लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन आम जनता के बीच आयोजित कर एवं लड्डू खिला कर कांग्रेसजनों ने खुशी मनाया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती दीपीका पाण्डेय सिंह के नेतृत्व में कमिटी ने पेसा कानून का मसौदा तैयार की गई। जिसे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कैबिनेट में पेसा कानून को स्वीकृति प्रदान कर ग्राम सभा को मजबूती प्रदान कर दिया है। इससे राज्य के अनुसूचित जिलों की पंचायत की ग्राम सभाओं की शक्ति और दायित्व बढा है, पंचायत क्षेत्र में खनन, जमीन अधिग्रहण के लिए ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य होगी, ग्राम सभा को लघु वनोपज के उपयोग, स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, जल संसाधन प्रबंधन के अधिकार होंगे,

ग्राम सभाओं के परिसीमन का प्रावधान भी शामिल होंगे जिसे जिला प्रशासन अधिसूचित करेगा। अनुसूचित जिलों की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर पेसा नियमों का प्रभाव नहीं होगा, अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार स्वायत्त मिलेगी, जल जंगल और जमीन से जुड़े मामलों में स्थानीय ग्राम सभाओं की भूमिका मजबूत होगी, आदिवासी बहुल क्षेत्र में निर्णय प्रक्रिया ज्यादा लोकतांत्रिक बनेगी, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन स्थानीय सहभागिता बढ़ेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, रजनीश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, फ़िरोज खान, मुन्ना सिंह सेवादल, अमित श्रीवास्तव, बिजय यादव, नवनीत मिश्रा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सुरेन्द्र शर्मा, मनदीप सिंह, कौशल प्रधान, अमरजीत नाथ मिश्र, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, सुरेन्द्र शर्मा, हरिहर प्रसाद, विनोद यादव, राकेश साहू, शमशेर आलम, राजेश कुमार, राजेश चौधरी, अखिलेश यादव, देवाशीष घोष, श्यामसुन्दर प्रसाद, आशीष मुखी, सानिया दीप, सुनीता ओझा,अरूण बारीक, दुर्गा प्रसाद, अली रजा खान, प्रमोद कुमार सिंह, रामदास मेहता, शिबू सिंह, मो. राशिद, अजय शर्माञ, गुरदीप सिंह, लव कुमार निराला, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद आदि अन्य कई लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!