मानगो मंडल की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
जद(यू) मानगो मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष लालू गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू उपस्थित थे. संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई

मानगो मंडल की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

जमशेदपुर- आज जद(यू) मानगो मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष लालू गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू उपस्थित थे. संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कुलविंदर पन्नू ने कहा कि संगठन तभी मजबूत बनता है जब प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सक्रियता और निष्ठा के साथ करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक बूथ तक पहुँचाने का आहवान किया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने–अपने सुझाव दिए और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य: कमल कांत, अशोक कुमार, संजीव सिंह, आनंद पांडेय, अवतार सिंह परमार, ममता सिंह, राज किशोर राउत, सुदामा गौड़, मुख्तार, परविंदर राम, नीरज साहु आदि उपस्थित थे.
बैठक सफलतापूर्वक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।




