Uncategorized
कंबल सेवा से मिलता है सुकून – काले
हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा बागबेड़ा, कई स्थानों पर हुआ कंबल वितरण हर हर महादेव सेवा संघ का 25वाँ वर्षीय कंबल सेवा अभियान जारी

कंबल सेवा से मिलता है सुकून – काले

हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा बागबेड़ा, कई स्थानों पर हुआ कंबल वितरण

हर हर महादेव सेवा संघ का 25वाँ वर्षीय कंबल सेवा अभियान जारी

जमशेदपुर – कड़ाके की ठंड के बीच मानव सेवा के संकल्प के साथ हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कंबल वितरण सेवा अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में कीताडीह, बाबू कुंवर सिंह स्मारक, सिद्धू कानू मैदान, सीपी टोला, बागबेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई गई। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि सेवा ही हमारी साधना है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हर हर महादेव सेवा संघ का मूल उद्देश्य है। ठंड के मौसम में बुजुर्गों और जरूरतमंदों की चिंता करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। संघ बीते 25 वर्षों से इसी भावना के साथ निरंतर प्रयासरत है कि कोई भी जरूरतमंद ठिठुरते हुए रात न गुजारे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा कुमार, किशन दास, माखन साहू, कान्ता सरकार, कुन्ती खंडायत, नंदिनी साहू, विकास बरहापुरिया, संदीप शर्मा बॉबी, ललन यादव, रमेश प्रसाद, रोशन सिंह, सरिता देवी, मुखिया बुधराम टोप्पो, धनंजय उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, बबलू पाठक, जयंत कुमार सिंह, संजय सिंह, अवधेश ठाकुर, अमित शर्मा, मिथिलेश कुमार, विशाल सिंह, राहुल सिंह, मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, पवन ओझा, पवित्रा देवी, विनोद राम सहित अन्य स्थानीय सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।



