जुस्को (टाटा स्टील यूएसआईएल लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के दुःखद समाचार से पूरा शहर स्तब्ध और शोकाकुल है
समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिन्हा का जाना शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है

जमशेदपुर- जुस्को (टाटा स्टील यूएसआईएल लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के दुःखद समाचार से पूरा शहर स्तब्ध और शोकाकुल है। समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिन्हा का जाना शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्री काले ने कहा कि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले ऋतुराज सिन्हा ने जमशेदपुर की जनसुविधाओं में सुधार और विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य किया। उनकी दूरदृष्टि, संवेदनशीलता और प्रशासनिक क्षमता के कारण शहर को उनसे कई उम्मीदें थीं, जिसे गहरा धक्का लगा है , वे जमशेदपुर की आवश्यकताओं, जनकल्याण और आधुनिक सुविधाओं के सुदृढ़ विस्तार के पर्याय बन चुके थे।
उन्होंने कहा कि एक प्रभावशाली, शांत, समर्पित और कर्मठ व्यक्तित्व के अचानक विछोह से शहर ने एक ऐसे कर्मयोगी को खो दिया है, जिसने हर दिन को जनहित की सोच के साथ जिया।
अमरप्रीत सिंह काले ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।




