जिला कांग्रेस ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
मीडिया टैलेंट हंट सिर्फ एक अभियान नहीं , बल्कि कांग्रेस की वैचारिक विरासत को एक नई दिशा देने का प्रयास है - साक्षात्कार टीम
जिला कांग्रेस ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल का पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके द्वारा देश के आजादी एवं मजबूत भारत के निर्माण एवं योगदान पर चर्चा किया साथ ही कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम सबों को प्रण लेना है कि उनके बताएं पदचिन्ह पर चलकर हम लोग देश को मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता बृजेंद्र तिवारी, अतुल गुप्ता, वीरेंद्र पांडे, संजय झा संत, सरदार सुरेंद्र सिंह, सनी सिंह, आशुतोष सिंह, संजय सिंह आजाद, आमिर खान शामिल हुए।
मीडिया टैलेंट हंट सिर्फ एक अभियान नहीं , बल्कि कांग्रेस की वैचारिक विरासत को एक नई दिशा देने का प्रयास है – साक्षात्कार टीम
जमशेदपुर – कांग्रेस के राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम मीडिया टैलेंट हंट चल रहा है। इसके माध्यम से सामान्य कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय स्तर का प्रवक्ता बनाया जायेगा मीडिया टैलेंट हंट में इंटरव्यू के आधार पर सभी स्तर का प्रवक्ता नियुक्त किये जायेंगे. उक्त बातें मीडिया टैलेंट हंट कोल्हान प्रमंडल के समन्वयक अख्तर अली, उज्जवल तिवारी, अशोक चौधरी, जेबा खान, नक्षत्र मीडिया ने गुरुवार को कांग्रेस भवन तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित मीडिया टैलेंट हंट के आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित हुआ। साक्षात्कार टीम ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी व्यवस्था बनायी है कि सभी स्तर के प्रवक्ता चुने जायेंगें। इसके लिए ज्यूरी टीम अपना सूची तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें कांग्रेस पार्टी के इतिहास, पार्टी की विचारधारा और तर्क के साथ डिबेट करने की क्षमता की जाँच हुई, सफल प्रतिभागी को ही पार्टी प्रवक्ता नियुक्त होंगे। इसके लिए निष्पक्ष होकर कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। कांग्रेस नये और टैलेंटेड लोगों को आगे लायेगी, ताकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। कांग्रेस का प्रयास है कि कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, प०सिंहभूम, सरायकेला जिला से योग्य , प्रतिभाशाली और समर्पित युवा इस प्रक्रिया से जुड़ें । प्रदेश सचिव अशरफुल होदा , जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, अपर्णा गुहा, रूबी ठाकुर, के. के. शुक्ल, राज किशोर प्रसाद, प्रताप यादव, बिक्रम कुमार झा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, सन्नी सिंकू, संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी ने प्रबंधन कार्य सम्पादित किया।
लोकतंत्र की जीत, सत्ता के दुरुपयोग पर उतरी भाजपा- न्यायपालिका की करारी चोट
कांग्रेस पार्टी गाँधीवादी तरह से प्रदर्शन कर रही थी और भाजपा के लोग हाथ में डंडा लेकर गोडसेवादी तरीके से अभद्रता कर रहे थे – कांग्रेस जिलाध्यक्ष
जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर भाजपा के कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आमबगान मैदान से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के समक्ष पहुँचा।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी की कार्यवाही को न्यायालय द्वारा ख़ारिज किया जाना सत्य की विजय है।
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित, तथ्यों से परे एवं एकतरफ़ा कार्यवाही को माननीय न्यायालय द्वारा ख़ारिज किया जाना भारतीय लोकतंत्र, संविधान और कानून के राज की एक ऐतिहासिक जीत है।
यह निर्णय इस तथ्य को स्पष्ट रूप से स्थापित करता है कि वर्षों से कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने, डराने और दबाने के उद्देश्य से रची गई साजिश पूरी तरह विफल हुई है। न्यायपालिका ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि संवैधानिक संस्थाएं सत्ता के दबाव में नहीं, बल्कि संविधान और न्याय के अनुसार कार्य करती हैं।
राजनीतिक प्रतिशोध का औज़ार बनी केंद्रीय एजेंसियां केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई एवं आयकर विभाग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। नेशनल हेराल्ड प्रकरण इसका जीवंत उदाहरण है, जिसमें बिना किसी निजी लाभ, बिना किसी वित्तीय अनियमितता और बिना किसी ठोस साक्ष्य के कांग्रेस नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया गया।
न्यायालय के निर्णय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस पूरे मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का कोई आधार नहीं था और न ही कोई आपराधिक मंशा। यह पूरी कार्यवाही केवल विपक्ष की आवाज़ को दबाने और देश की जनता का ध्यान महंगाई, बेरोज़गारी, गिरती अर्थव्यवस्था और सामाजिक असमानता जैसे गंभीर मुद्दों से भटकाने का एक असफल प्रयास थी।
सच्चाई और ईमानदार राजनीति की जीत सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने हमेशा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में सत्य से समझौता नहीं किया। न्यायालय का यह निर्णय उनके उस विश्वास को और मजबूत करता है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पर पराजित नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार से जवाबदेही की मांग
इस निर्णय के बाद यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठता है कि वर्षों तक चली इस निराधार जांच के लिए कौन ज़िम्मेदार है? देश की जनता जानना चाहती है कि सत्ता के इशारे पर की गई एजेंसियों की कार्रवाई से हुई मानसिक प्रताड़ना, राजनीतिक बदनामी और लोकतांत्रिक क्षति की भरपाई कौन करेगा।
भाजपा सरकार को चाहिए कि वह संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में न किया जाए।
निष्कर्ष नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायालय का यह निर्णय लोकतंत्र, संविधान और न्याय में आस्था रखने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी इस निर्णय का स्वागत करती है और यह स्पष्ट करती है कि डर, दबाव और षड्यंत्रों के बावजूद वह जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन कार्यक्रम को समर्थन देने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कांग्रेस कार्यकर्त्ता ओं से मिल कर श्रीमती सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के मान प्रतिष्ठा के लिए आवाज बुलंद करने के लिए कहा।
प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, जेबा खान, आनन्द बिहारी दुबे, परितोष सिंह, राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, तस्लीमा नसरीन, ओम प्रकाश सिंह, फ़िरोज खान, राजीव मिश्रा, सामंता कुमार, मनोज झा, संजय तिवारी, रजनीश सिंह, राजीव मिश्रा, अतुल गुप्ता, अमरजीत नाथ मिश्र, अरूण सिंह, अपर्णा गुहा, अवधेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार तिवारी, प्रिंस सिंह, अखिलेश सिंह यादव, शफीअहमद खान, ज्योतिष यादव, परविंदर सिंह सोहल, सत्यम सिंह, अमित श्रीवास्तव, राकेश साहू,रजनीश सिंह, धर्मा राव, सुनीता ओझा, शिल्पी चक्रवर्ती, चिन्ना राव, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, सुरेन्द्र शर्मा, कौशल प्रधान, आशुतोष कुमार सिंह, प्रताप यादव, बबलू नौशाद, फिरोज खान, रजनी बंसल, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अंसार खान, लव कुमार निराला, दुर्गा प्रसाद, देबाशीष घोष, ज्योति मिश्र, राजू गद्दी, राजकुमार वर्मा, रूबी ठाकुर, रंजीत सिंह, नमिता सिंह, नीरज सिंह, नवीन मिश्र, नवीन मिश्र, शमशेर आलम, चन्द्रवती पाल, सुरेन्द्र सिंह, शिबू सिंह, रंजन सिंह, राजा ओझा, ऋषि मिश्र, अजय शर्मा, अरूण त्रिपाठी, सीमा मोहंती, शबाना परवीन, सोनू तिवारी, संजीव रंजन, सुनील प्रसाद, आशीष ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, राजकिशोर प्रसाद सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए।
उपरोक्त जानकारी कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने दिया।




