हाता हल्दीपोखर को मिला नया फीडर, अब पॉवर कट की समस्या होगी दूर – संजीव सरदार
पोटका में ग्रामीणों को बड़ी सौगात, 2 करोड़ 37 लाख रुपए से 4 बड़े विकास योजनाओं का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

हाता हल्दीपोखर को मिला नया फीडर, अब पॉवर कट की समस्या होगी दूर – संजीव सरदार

पोटका में ग्रामीणों को बड़ी सौगात, 2 करोड़ 37 लाख रुपए से 4 बड़े विकास योजनाओं का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

पोटका- पोटका के विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने 2 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से से 4 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. सर्वप्रथम प्रखंड के हेंसलबिल पंचायत के गंगानारायण सिंह चौक, खड़ियासाईं से हेसागोड़ा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा संपन्न हुआ। 97 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह 1.6 किमी लंबी सड़क क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी और आवागमन को सुगम बनाएगी

ग्वालकांटा और सानग्राम पंचायत के छोटा आमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की शुरुआत
ग्रामीणों को सुलभ और सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल के तहत, पोटका प्रखंड के ग्वालकांटा पंचायत और सानग्राम पंचायत के छोटा आमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। 55-55 लाख रुपए की लागत से इन दोनों केन्द्रों का निर्माण किया जाएगा और यह छह महीने में तैयार हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। पहले इन पंचायत के लोगों को कोसो दूर सदर अस्पताल जाना पड़ता था लेकिन अब इसका निर्माण हो जाने से यहाँ के लोगो को चिकित्सीय सहायता आसानी से मिल सकेगी. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पंचायत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें, ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। इस नई सुविधा से क्षेत्र के लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी और स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।
30 करोड़ की लागत से हाता हल्दीपोखर में लगेगा नया फीडर, बिजली वयवस्था होगी सुदृढ़
क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ और स्थायी बनाने के उद्देश्य से हाता–हल्दीपोखर में 30 करोड़ रुपये की लागत से नए फीडर के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया। यह परियोजना मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत संचालित होगी। नए फीडर के लगने से क्षेत्र के ट्रांसफॉर्मरों पर लोड में भारी कमी आएगी, जिससे बिजली कटौती में कमी और वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द जल्द से उन क्षेत्रों को बिजली उपलब्ध कराई जाए जहाँ अभी तक बिजली नहीं पहुची है और जहाँ नए बस्ती बसाए गए हैं.
हेमंत सरकार में गाँव गाँव तक पहुँच रही बिजली, स्वास्थ और शिक्षा सुविधा – संजीव सरदार
कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता है कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं हर गांव तक पहुंचें। जो वादे जनता से किए गए हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। किसी भी कार्य में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर पूरी हों।
शिलान्यास समारोह में पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चन्द्रावती महतो, हीरामोनी मुर्मू, हितेश भगत, भुबनेश्वर सरदार, दिलीप सोरेन, रमेश सोरेन, रजनी सारंगी, नयन महापात्रो, मोहम्मद सम्मिउल्लाह , मोहम्मद जमाल आदि उपस्थित थे.



