Uncategorized
गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की प्राप्ति – काले
ठंड से राहत पहुंचाने काले पहुंचे बस्ती बस्ती की सेवा लिया आशीर्वाद

गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की प्राप्ति – काले

ठंड से राहत पहुंचाने काले पहुंचे बस्ती बस्ती की सेवा लिया आशीर्वाद



जमशेदपुर – हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर कंबल सेवा की शुरुआत हुई, पिछले 25 वर्षों से संघ निरंतर जरूरतमंद व असहाय के बीच कंबल वितरण करने का काम करते आ रही है शुक्रवार को संघ का जत्था संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बिरसानगर जोन नंबर 10, बिरसानगर जोन नंबर 3, रमनी काली मंदिर, बिरसानगर जोन नंबर 3C हरि मंदिर, जेम्को, मछुआ बस्ती, भक्तीनगर, बर्मामाइंस सहित अन्य स्थानों पर कंबल सेवा प्रदान की गई। इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल बांटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, शेखर मुखी, रितिका श्रीवास्तव, संध्या रानी महतो, कुसुम लता देवी, शंभू सेतुवा, बिट्टू महतो, गणेश महतो, महालक्ष्मी देवी, राजन पात्रो, राम मारडी, कपूरा सुंडी, हीरा देवी, सुमित तेऊ, पिंकी विश्वास, गीता तांती, पंचमी गोराई, माधुरी गोप, अनिता दास, रेखा देवी, मुस्कान कुमारी, चंपा दास, शिवानी सिंह, छोटू पांडे, पवन चौधरी, विक्की ठाकुर, सूरज रजक, विवेक राय, संतोष पासवान एवं अन्य का योगदान रहा।




