Uncategorized

DATE का 3 दिवसीय वार्षिकोत्सव’2025

प्रतिवर्ष की भांति जमशेदपुर की कला-संस्कृति के क्षेत्र की अग्रणी संस्था DATE ( ड्रामेटिक एसोसिएशन ऑफ टाटा इम्प्लॉइज) का त्री-दिवसीय 38वां वार्षिकोत्सव 12-13-14 दिसम्बर 2025 को तुलसी भवन एवं सहयोग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न होगा

DATE का 3 दिवसीय वार्षिकोत्सव’2025

जमशेदपुर- प्रतिवर्ष की भांति जमशेदपुर की कला-संस्कृति के क्षेत्र की अग्रणी संस्था DATE ( ड्रामेटिक एसोसिएशन ऑफ टाटा इम्प्लॉइज) का त्री-दिवसीय 38वां वार्षिकोत्सव 12-13-14 दिसम्बर 2025 को तुलसी भवन एवं सहयोग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न होगा।
प्रथम दिन 12 दिसम्बर को दो नाटकों का मंचन होगा। जिसमें प्रथम नाटक चर्चित नाटककार मन्नू भंडारी रचित नाटक ‘महाभोज’ जिसका निर्देशन करेंगे अनुज प्रसाद एवं मंचन करेंगे डेट के कलाकार। दूसरा नाटक प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंदुलकर रचित नाटक कन्यादान का मंचन मोहम्मद निजाम के निर्देशन में पथ के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
दूसरे दिन 13 दिसम्बर को संगीत संध्या आयोजित होगी । जिसमें नगर के प्रमुख संगीतज्ञ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
तीसरे दिन 14 को भारतीय परिधान में सांस्कृतिक विविधता में एकता को दर्शाया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा सामुहिक लोकनृत्य का भी आयोजन होगा।
सभी कार्यक्रम संध्या 5.45 से प्रारंभ होंगे एवं प्रवेश ‘प्रवेश पत्र’ के माध्यम से है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!