Uncategorized

अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा करायी जाएंगी- राजेश शुक्ल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा की जाएंगी l झारखंड स्टेट बार काउंसिल का लगातार प्रयास है कि राज्य के अधिवक्ताओं को बेहतर आधारभूत संरचना सुलभ हो

अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा करायी जाएंगी- राजेश शुक्ल

घाटशिला- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा की जाएंगी l झारखंड स्टेट बार काउंसिल का लगातार प्रयास है कि राज्य के अधिवक्ताओं को बेहतर आधारभूत संरचना सुलभ हो

श्री शुक्ल आज घाटशिला बार एसोसिएशन द्वारा आज आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे l श्री शुक्ल ने कहा कि हर मुश्किल में आम आदमी अधिवक्ताओं के पास मार्गदर्शन और राहत के लिए पहुँचता है,हमारी जवाबदेही है कि हम इस विश्वास को और मजबूत करें
श्री शुक्ल ने कहा कि कोल्हान में जिला और अनुमंडल न्यायालयों में और आधारभूत संरचना बढ़नी चाहिए, घाटशिला मेंअधिवक्ताओं के लिए और भी सुविधा बढ़ाने के लिए उनका प्रयास होगा lअधिवक्ताओं के लिए बार भवन को औरभी बिस्तार और दो मंजिला बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं lसांसद निधि से पुनःविस्तार कराने का प्रस्ताव विचाराधीन है l
श्री शुक्ल ने कहा राज्य सरकार के पास एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने का प्रस्ताव झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने पूर्व में ही समर्पित किया है, राज्य सरकार को बिना विलंब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना चाहिए ताकि अधिवक्ता निर्भीकता के साथ अपना दायित्व निभा सके
इस अवसर पर घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने तीन दशक से भी अधिक समय से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की है और उनके कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाया है l देश के आठ राज्यों में अधिवक्ता संगठनो ने श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है lजिससे झारखंड के अधिवक्ताअपने को गौरवांवित महसूस करते हैं l श्री शर्मा ने कहा कि घाटशिला ही नहीं राज्य के सभी जिलों और अनुमंडल केअधिवक्ताओं के सुख दुःख में श्री शुक्ल खड़ा रहते हैं l कोल्हान आज गौरवांवित है कि श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में लगातार शानदार इतिहास बनाया हैऔर इनका कार्यकाल बेजोड़ और बेमिसाल रहा है जिस पर राज्य केअधिवक्ता गर्व करते हैं

इस अवसर पर घाटशिला बार एसोसिएशन की तरफ से श्री शुक्ल को घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा और सचिव बबलू मुखर्जी ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया l इस अवसर पर घाटशिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षत दशरथ महतो और पूर्व सचिव टी सी दास ने भी विचार व्यक्त किए और श्री शुक्ल की कार्यकुशलता और नेतृत्व की सराहना की l इस अवसर घाटशिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित थे lसभी ने श्री शुक्ल का सम्मान किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!