Uncategorized

6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का शिलान्यास

सरयू राय ने कहा: मानगो नगर निगम में इलेक्टेड बॉडी होगी तो ज्यादा फंड आएगा, खूब विकास होगा

सरयू राय ने कहा: मानगो नगर निगम में इलेक्टेड बॉडी होगी तो ज्यादा फंड आएगा, खूब विकास होगा

6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का शिलान्यास

सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे शिलान्यास समारोह में

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में किया। इस मौके पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए 15वें वित्त आयोग के मद से 3 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि से खरीदी गई 25 ऑटो टिपर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि पहले यह मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति हुआ करता था, जिसमें सरकार से उतना फंड नहीं मिलता था, जितना एक नगर निगम को मिलता है। इसे मानगो नगर निगम बनाने के लिए उन्होंने पहल की। कार्यकर्ताओं और मानगो की जनता का साथ मिला। काफी आंदोलन हुए, तब जाकर मानगो अक्षेस को मानगो नगर निगम बना दिया गया।

श्री राय ने कहा कि अब इसमें इलेक्टेड बाॅडी होगी तो अधिक फंड आएगा और मानगो का विकास और तेजी से होगा।

उन्होंने कहा कि कुछ और बड़ी योजनाएं हैं जो सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही इस पर भी काम प्रारंभ हो जाएगा।

श्री राय ने कहा कि आज एनएच 33 में फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर भी सभी कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से काफी आंदोलन हुए थे। एनएचएआई के कार्यालय तक गये, मुकदमा लड़े तब इसकी स्वीकृति मिली।

श्री राय कहा कि शुरू से ही मानगो के नागरिकों को मूलभूत अधिकार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में रही है। पहले लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता था। इसके लिए भी काफी संघर्ष किया। घर घर पानी आपूर्ति की व्यवस्था शुरू करवाई। कुछ बस्तियों के घरों मेें अब भी पानी नहीं पहुँच पा रहा है लेकिन बालीगुमा का पानी टंकी शुरू होते ही अगले मई जून से पहले यहाँ के हर घर में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

श्री राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था के लिए उन्होंने मानगो क्षेत्र में सब-स्टेशन शुरू करवाया। मानगो क्षेत्र के लिए एक अलग कार्यपालक अभियंता का कार्यालय खुलवाया ताकि बिजली से संबंधित कार्यों के लिए लोगों को करनडीह जाने की आवश्यकता नहीं हो। ये सभी सुविधाएं आंदोलन से प्राप्त हुए हैं और आंदोलन को सफल बनाने का श्रेय मानगो की जनता और एनडीए के कार्यकर्ताओं को जाता है।

श्री राय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, सड़कों गलियों में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराना है। डोर टू डोर कचरा उठाव ठीक से लागू हो जाय तो इसकी तुलना टाटा कमांड क्षेत्र से होगी।

श्री राय ने कहा कि मानगो को विकसित बनाना है, ताकि छोटे-छोटे कार्य के लिए साकची और बिष्टुपुर न जाना पड़े। उन्होंने किसी भी तरह के लिए नागरिकों से व्हाट्सएप नं. 8877537777 पर व्हाट्सएप करने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!