Uncategorized

वन बंधु परिषद (Friends of Tribal Society) जमशेदपुर चैप्टर द्वारा विशेष बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

वन बंधु परिषद (Friends of Tribal Society) जमशेदपुर चैप्टर ने होटल नोवंता, आदित्यपुर, जमशेदपुर में एक विशेष बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा आर आर केवल  ग्रुप के  कार्यकारी अध्यक्ष  त्रिभुवन काबरा और पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष  रमेश धारनीधरका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्य, दाता, स्वयंसेवक और गणमान्य अतिथि शामिल हुए

वन बंधु परिषद (Friends of Tribal Society) जमशेदपुर चैप्टर द्वारा विशेष बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर- वन बंधु परिषद (Friends of Tribal Society) जमशेदपुर चैप्टर ने होटल नोवंता, आदित्यपुर, जमशेदपुर में एक विशेष बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा आर आर केवल  ग्रुप के  कार्यकारी अध्यक्ष  त्रिभुवन काबरा और पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष  रमेश धारनीधरका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्य, दाता, स्वयंसेवक और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन से हुआ, जिसे चैप्टर अध्यक्ष  राजेश मित्तल ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन सचिव  अभिषेक गर्ग द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। वर्किंग प्रेसिडेंट  सुनील बागरोडिया, युवा समिति अध्यक्ष  रश्मि गर्ग, महिला समिति सचिव  प्रियंका अग्रवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं समितियों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

महिला समिति ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, संस्कार निर्माण और ग्रामीण महिला सशक्तिकरण से जुड़े अपने प्रयास प्रस्तुत किए। युवा समिति ने गांव संपर्क यात्राओं, शिक्षा प्रेरणा अभियानों, डिजिटल लर्निंग समर्थन, लाइब्रेरी स्थापना और जनजागरण कार्यक्रमों में अपने कार्यों की जानकारी दी।

अपने प्रेरक और मार्गदर्शक संबोधन में  त्रिभुवन काबरा ने कहा कि संगठन का वास्तविक बल उसके स्वयंसेवकों, सदस्यों और दाताओं की निष्ठा है।

उन्होंने बताया कि पूरे भारत वर्ष में वर्तमान में लगभग 92,000 एकल वि‌द्यालय संचालित हो रहे हैं और करीब 25 लाख से अधिक बच्चों तक शिक्षा एवं संस्कार पहुँच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार केवल एक सेवा कार्य नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।

श्री काबरा ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में FTS का संकल्प 1 लाख से अधिक वि‌द्यालयों तक पहुँचने का है, जिसमें सभी चैप्टर्स, विशेषकर जमशेदपुर चैप्टर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर चैप्टर की टीम ने सेवा, अनुशासन और परिणाम परक कार्यों की एक मिसाल पेश की है, जिससे संगठन को निरंतर ऊर्जा मिल रही है।

उन्होंने दाताओं और सदस्यों से अपील की कि वे अपने योगदान को शक्ति, समय, संसाधन और सेवा के चारों स्तंभों में समान रूप से जोड़ें, ताकि दूरस्थ इलाकों में रहने वाले बच्चों के जीवन में स्थायी बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह चाबी है जो पूरे समाज का भविष्य खोलती है।

पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष श्री रमेश धारनीधरका ने Friends of Tribal Society जमशेदपुर की सेवाभावी टीम को बधाई देते हुए इसके सतत विकास पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जमशेदपुर चैप्टर संगठन की रीढ़ की तरह समर्पित होकर कार्य कर रहा है।

बैठक में विद्यालय विस्तार, डिजिटल शिक्षा समर्थन, परिणाम आधारित मॉनिटरिंग, महिला एवं युवा समिति को और मजबूत बनाने तथा ग्रामीण शिक्षा के सुदृ‌ढीकरण पर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथिर्यो, सदस्यों, दाताओं और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!