Uncategorized

विधायक संजीव सरदार ने की नौ विकास योजनाओं का शिलान्यास

अबुआ सरकार के प्रयास से पोटका में तेज़ हुआ विकास, 1.67 करोड़ की लागत से बनेगी केन्दमुडी से वीरसिंघडीह तक 1.65 किमी सड़क

विधायक संजीव सरदार ने की नौ विकास योजनाओं का शिलान्यास

अबुआ सरकार के प्रयास से पोटका में तेज़ हुआ विकास, 1.67 करोड़ की लागत से बनेगी केन्दमुडी से वीरसिंघडीह तक 1.65 किमी सड़क

पोटका – पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को गंगाडीह पंचायत के केन्दमुडी चौक से वीरसिंघडीह भाया केन्दमुडी तक 1.65 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.67 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुई है। इसके अलावा विधायक निधि से स्वीकृत लगभग 39 लाख रुपये की 9 योजनाओं का भी विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में गांवों की तस्वीर बदल रही, पोटका में विकास की गति दोगुनी: विधायक

विधायक ने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में गांवों की तस्वीर बदल रही है, और उसके साथ साथ पोटका में भी विकास की गति दोगुनी हुई है. ग्रामीणों की सहमति एवं जरूरतों के आधार पर तालाबों में स्नान घाट निर्माण, पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण और पक्के सिंचाई नाले के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य पोटका के ग्रामीण इलाकों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

हेमंत सरकार ने विकास का रास्ता खोला, भाजपा सरकार में राज्य को पीछे ढकेला गया —विधायक संजीव सरदार

शिलान्यास समारोह में संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि “भाजपा ने अपने 19 साल के शासन में झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया, जबकि अबुआ सरकार गांव-गांव विकास पहुंचा रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड समृद्ध राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस मौके पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, मुखिया कार्तिक मुर्मू, उपमुखिया कुशनु मुर्मू, पंसस दुखु मार्डी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

*इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास*
• बालीडीह गांव में स्नानघाट निर्माण
• छोटा बांदुआ में पेबर्स ब्लाक पथ निर्माण
• हाकाई में स्नानघाट निर्माण
• मुकुंदपुर में स्नानघाट निर्माण
• खैरपाल के नीमडीह में पेबर्स ब्लाक पथ निर्माण
• मुड़ासाई में पेबर्स ब्लाक पथ निर्माण
• डाटोबेड़ा के जामडीह में सिंचाई नाला निर्माण
• हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत में पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!