Uncategorized

वार्षिक खेल समारोह (2025-26) 25 नवंबर 2025 को जे. आर. डी. कॉम्प्लेक्स के खेल का मैदान मस्ती, उल्लास प्रतिस्पर्धा और जोश से भरा हुआ था

खेल दिवस का विषय था 'फिटनेस' प्रेमलता अग्रवाल प्रमुख (इंडियेन माउन्टेनियर और पदमश्री सम्मानित) इस समारोह के मुख्य अतिथि थी।  सरोज लकड़ा (सीनियर एरिया मैनेजर), इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि थे

वार्षिक खेल समारोह (2025-26) 25 नवंबर 2025 को जे. आर. डी. कॉम्प्लेक्स के खेल का मैदान मस्ती, उल्लास प्रतिस्पर्धा और जोश से भरा हुआ था

जमशेदपुर- खेल दिवस का विषय था ‘फिटनेस’ प्रेमलता अग्रवाल प्रमुख (इंडियेन माउन्टेनियर और पदमश्री सम्मानित) इस समारोह के मुख्य अतिथि थी।  सरोज लकड़ा (सीनियर एरिया मैनेजर), इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि थे

सी बैंकट राय,  एस. चन्द्रशेखर राव और  सी.एस. आर. मूर्ति ट्रस्टी, ए.डी.एल. सोसाइटी, वाई ईश्वर राव, अध्यक्ष ए.डी.एल. सोसाइटी,  सी एच रमना राय उपाध्यक्ष ए.डी.एल. सोसाइटी,  एन वी आर. मूर्ति अध्यक्ष ए.डी.एल. सोसाईटी स्कूल,  के नागेश नायडू मानद महासचिव, ए.डी.एल. सोसाईटी,  एम. कमल कुमार मानद सचिव ए.डी.एल.एस. सनशाईन स्कूल,  पी. रवि प्रकाश मानद संयुक्त सविच ए.डी.एल. सोसाईटी,  पी सिम्हादि राव मानद कोषाध्यक्ष, ए. डी.एल. सोसाईटी एवं स्कूल और ए.डी.एल. सोसाईटी के प्रबंधन संमिति के सम्मानित सदस्य एवं ए.डी.एल. एस सनशाईन स्कूल की प्रधानाचार्य  मंजू सिंह इस समारोह के साक्षी थे।

स्वागत भाषण से कार्यक्रम का शुरूआत हुआ जिसके बाद ध्वजारोहण हुआ। टोपाज, रुबी, सफायर और एमराल्ड नामक 4 (चार) सदनों के विद्यार्थियों के द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। समारोह की शुरुआत खेल मंत्री लिशिबनया मोहति द्वारा खेल मशाल प्रज्वलित करने और शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। उनके साथ 12 कुशल खिलाड़ियों ने नेशलन खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। जिसमें 11 स्वर्ण पदक और 5 रजत पदक हासिल किए। सी.आई.एस.सी.ई रीजिनल एथलेटिक नीट 2025 में योग्यता हासिल की एवं सी.आई एस. सी. ई. नेशनल एथलेटिक मीट 2025 में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के द्वारा खेल प्रतियोगिता के शुरुआत की घोषणा की गई।

मुख्य अतिथि  प्रेमलता अग्रवाल ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि बच्चों के जीवन और समग्र विकास के लिए खेल कितने महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, प्राचार्या श्रीमति मंजू और शिक्षकों की भी सराहना की, जिन्होंने छात्रों के जीवन को इतनी कुशलता से आकार दिया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की। उन्होंने विजेताओ और प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रयास के लिए कााई दी।

‘लेट्स बी फिट’ थीम पर आधारित एक खूबसूरत ड्रिल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित सभी लोग उर्जावान घटनाओं से अभिभूत थे। सच्ची खेल भावना के गुण छात्रों द्वारा प्रदर्शित किये गये।

नन्हें मुन्हें बच्चों ने गारलैंड ऑफ जॉय कलर सप्लेश, बास्केट बोनेंजा, रॉल बॉल फियेस्टा और शेप क्वेस्ट आदि जैसे कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। दिन का गौरव समग्र चैम्पियनशिप की घोषणा की। 0-14. U-17 & U-19 लडके एवं लडकियों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एथलीटो को ट्राफी दी गई। प्रिंसिपल  मंजू सिंह ने विजेताओं और कर्मचारियों के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह मेगा इवेंट एक शानदार सफलता थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!