Uncategorized

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित  चौदहवां समागम गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में संपन्न हुआ

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध हेट तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 सौ साला शहादत दिवस को समर्पित जमशेदपुर में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न गुरुद्वारों में गुरमत समागम गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में चौदहवां धार्मिक समागम संपन्न हुआ

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित  चौदहवां समागम गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में संपन्न हुआ

जमशेदपुर – सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध हेट तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 सौ साला शहादत दिवस को समर्पित जमशेदपुर में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न गुरुद्वारों में गुरमत समागम गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में चौदहवां धार्मिक समागम संपन्न हुआ रात्रि 7 से 10 बजे तक गौरी शंकर रोड जुगसलाई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा के सहयोग से भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया जिसमें पटना साहब से आए कीर्तनी जत्था भाई साहब भाई कविदर सिंह बीबी नवजोत कौर जालंधर भाई रामप्रीत सिंह जत्था द्वारा शब्द गायन किया तथा कथावाचक भाई हरविंदर सिंह जम्मू वाले (शिरोमणि कमेटी )प्रचारक द्वारा कथा के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला हिमाचल प्रदेश के बडू साहब से आए हुए विद्यार्थियों ने भी कीर्तन गायन किया
इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह उपाध्यक्ष चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला अर्जुन सिंह वालिया पतवंत सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित थे समागम को सफल बनाने में गौरी शंकर रोड जुगसलाई गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह अमरजीत सिंह गांधी हरजीत सिंह लाडी पालविंदर सिंह सरबजीत सिंह बाउ गुरजिंदर सिंह पिंटू हरमीत सिंह हरदीप सिंह छनिया स्वर्ण सिंह जितेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह हैप्पी सुखविंदर सिंह रविंद्र सिंह सिख नौजवान सभा प्रधान जुगनू सिंह सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान इंद्रजीत कौर चंचल सिंह डॉ अमरजीत सिंह जस्सा सिंह पाल सिंह निर्मल सिंह बलदेव सिंह भूपेंद्र सिंह जगजीत सिंह कलसी बाज सिंह सौदागर सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान अरविंदर कौर चरणजीत कौर का उल्लेखनीय सहयोग रहा

समागम का संचालन चंचल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधान इंद्रजीत सिंह ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!