श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित आठवां समागम टीनप्लेट गुरुद्वारा में संपन्न हुआ
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध हेट तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 सौ साला शहादत दिवस को समर्पित जमशेदपुर में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न गुरुद्वारों में गुरमत समागम टीनप्लेट गुरुद्वारा में आठवां धार्मिक समागम संपन्न हुआ

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित आठवां समागम टीनप्लेट गुरुद्वारा में संपन्न हुआ
जमशेदपुर – सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध हेट तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 सौ साला शहादत दिवस को समर्पित जमशेदपुर में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न गुरुद्वारों में गुरमत समागम टीनप्लेट गुरुद्वारा में आठवां धार्मिक समागम संपन्न हुआ रात्रि 7 से 10 तक तीन प्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा के सहयोग से भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया जिसमें पटना साहब से आए कीर्तनी जत्था भाई साहब भाई कविदर सिंह बीबी नवजोत कौर जालंधर भाई रामप्रीत सिंह जत्था द्वारा शब्द गायन किया तथा कथावाचक भाई हरविंदर सिंह जम्मू वाले (शिरोमणि कमेटी )प्रचारक द्वारा कथा के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला हिमाचल प्रदेश के बडू साहब से आए हुए विद्यार्थियों ने भी कीर्तन गायन किया
इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह उपाध्यक्ष चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला अर्जुन सिंह वालिया सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित थे समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर बलवंत सिंह कश्मीर सिंह शीरा ज्ञानी कुलदीप सिंह सुरेंद्र सिंह शिंदे पहलवान सिंह मनजीत सिंह का उल्लेखनीय सहयोग रहा
समागम का संचालन प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर एवं धन्यवाद ज्ञापन गुरचरण सिंह बिल्ला ने किया




