सांसद खेल महोत्सव जमशेदपुर के अंतर्गत, आज सांसद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 23 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मैराथन दौड़( Marathon) का आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में किया जाएगा।यह मैराथन 5 किमी का होगा

जमशेदपुर- सांसद खेल महोत्सव जमशेदपुर के अंतर्गत, आज सांसद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 23 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मैराथन दौड़( Marathon) का आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में किया जाएगा।यह मैराथन 5 किमी का होगा
्मैराथन विवरण:दूरी – 5 किमी
• तारीख: 23 नवंबर
• स्थान: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर
• रिपोर्टिंग समय: सुबह 5:00 बजे
• मैराथन प्रारम्भ समय: सुबह 6:00 बजे
• प्रवेश शुल्क: निःशुल्क (Free Entry)
• प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर, पानी और स्नैक्स, हाइड्रेशन पॉइंट, और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सम्मानित खिलाड़ी होंगे उपस्थित
जमशेदपुर के गौरव राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इस आयोजन में शामिल होंगे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
पुरस्कार
• पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग दोनों में शीर्ष 5 विजेताओं को पुरस्कार राशि और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में विभिन्न संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थाओं के सहभागिता हेतु आहवान किया गया।
बैठक में स्कूलों, स्पोर्ट्स सेंटर, आर्मी कैंप, स्काउट एंड गाइड, जय हो संगठन, भारत अकादमी आदित्यपुर एवं आम जनता से आह्वान किया गया किअधिक से अधिक संख्या में भाग लें और खेल भावना को मजबूत करें।
सुरक्षा और सुविधा
• मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस उपलब्ध
• सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था
• प्रशिक्षित स्वयंसेवक मार्गदर्शन हेतु तैनात
• रूट पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सांसद बिद्युत बरण महतो ने आहवान किया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी की भावना “फीट युवा फार विकसित भारत” के अनुरूप जमशेदपुर – सेहत, खेल और युवा ऊर्जा का संदेश दें।उन्होंने
सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि– 23 नवंबर को ‘ मैराथन’ में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
बैठक में विशेष रूप से संजीव कुमार, राजीव कुमार, नागेन्द्र पांडेय अमरजीत सिंह राजा, मनोज सिंह, प्रभाकर प्रसाद ,मारूति नंदन पांडेय एवं शशि सिंह शामिल थे




