Uncategorized

पत्रकार सम्मेलन-सह सम्मान समारोह 22 दिसंबर को

पत्रकार गंगा प्रसाद कौशल, ध्रुव नारायण सिंह "नीरज" और राधे श्याम अग्रवाल के नाम पर इस वर्ष भी दिया जाएगा पुरस्कार

पत्रकार सम्मेलन-सह सम्मान समारोह 22 दिसंबर को

पत्रकार गंगा प्रसाद कौशल, ध्रुव नारायण सिंह “नीरज” और राधे श्याम अग्रवाल के नाम पर इस वर्ष भी दिया जाएगा पुरस्कार

जमशेदपुर- जिला जनसंपर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम और प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर को पत्रकार सम्मेलन-सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर “भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता” विषय पर विशेष परिचर्चा होगी, जिसमें केंद्रीय एवं राज्य के मंत्री तथा देश-प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अतिथि और वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

समारोह के दौरान दिवंगत पत्रकारों के परिजनों, वरिष्ठ पत्रकारों तथा कार्य-आधारित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब की साझेदार संस्थाओं और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। कोल्हान के तीनों जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—के पत्रकार इस आयोजन में शामिल होंगे।

प्रेस क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस बार भी भव्य रूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य-आधारित पत्रकारिता श्रेणी में हिस्सा लेने के इच्छुक वर्तमान में कार्यरत पत्रकार अपनी खबर, स्टोरी या विशेष रिपोर्ट प्रेस क्लब के ईमेल आईडी pressclubofjamshedpur2006@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और न्यूज़ पोर्टल से जुड़े प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।

प्रिंट मीडिया के प्रतिभागियों को प्रकाशित खबर का पीडीएफ या समाचार कतरन (प्रकाशन तिथि सहित) भेजना होगा। वहीं अन्य मीडिया के प्रतिभागियों को अपनी खबर का लिंक और स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराना होगा। फोटो आधारित स्टोरी भी स्वीकार की जाएगी.
प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी प्रविष्टि के साथ स्वयं का फ़ोटो, नाम, संस्थान का नाम और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भेजना है। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर से 12 दिसंबर तय की गई है। 12 दिसंबर के बाद प्राप्त किसी भी प्रविष्टि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्राप्त खबरों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। पत्रकार गंगा प्रसाद कौशल, ध्रुव नारायण सिंह “नीरज” और राधे श्याम अग्रवाल के नाम से पहले की भांति इस वर्ष भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ तीन श्रेणियों के विजेताओं का चयन करेगा।

विशेष फोटो प्रदर्शनी –
कार्यक्रम में विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसके लिए झारखंड की संस्कृति, रहन-सहन, ग्रामीण परिवेश को दर्शाती तस्वीर स्वीकार की जाएगी. चयनित फोटो की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इसके लिए अलग से पुरस्कार दिए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!