Uncategorized
पोटका में बिरसा मुंडा जयंती पर 43वां बिरसा मेला आयोजित, संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि
पोटका प्रखंड के बड़ा सिगदी ग्राम में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 43वां बिरसा मेला का आयोजन बिरसा मुंडा आदिवासी संस्कृति मंच की ओर से किया गया

पोटका में बिरसा मुंडा जयंती पर 43वां बिरसा मेला आयोजित, संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

पोटका- पोटका प्रखंड के बड़ा सिगदी ग्राम में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 43वां बिरसा मेला का आयोजन बिरसा मुंडा आदिवासी संस्कृति मंच की ओर से किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन हमें उस वीर संघर्ष की याद दिलाता है,

जिसमें धरती आबा ने ‘जल, जंगल और जमीन’ की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन छेड़ा था।
विधायक ने कहा कि बिरसा मुंडा की विरासत आदिवासी समाज की पहचान और प्रेरणा है, जिसे संजोना हम सबकी जिम्मेदारी है। मौके पर झामुमो नेता, समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




