Uncategorized

नामदा बस्ती में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन , 1800 लाभुकों का फार्म भरा गया

नामदा बस्ती के गुरुद्वारा लंगर भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कैंप में सबसे ज्यादा मईया सम्मान योजना का फार्म भरा गया

नामदा बस्ती में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन , 1800 लाभुकों का फार्म भरा गया

जमशेदपुर –  नामदा बस्ती के गुरुद्वारा लंगर भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कैंप में सबसे ज्यादा मईया सम्मान योजना का फार्म भरा गया

इसके अलावा वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन , दिव्यांग पेंशन , श्रमिक कल्याण योजना , सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना , महिला बाल विकास एवं नारी कल्याण योजना आदि योजनाओं का फार्म भरने के लिए लाभुकों की काफी भीड़ लगी रही । शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए झामुमो के जिला कार्यकारिणी पूर्व सदस्य कमल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों लोग लाभुकों की सेवा में जुटे रहे । इस शिविर में झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल , पूर्व नगर अध्यक्ष दल गोविन्द लोहरा , महावीर मुर्मू, गोपाल महतो, नंदू सरदार, धनंजय सिंह, प्रहलाद लोहरा, डी रवि कुमार, बबलू प्रधान, शक्ति प्रसाद, संदीप चक्रवर्ती, नीतू रावत, रजनी दास, पिंटू लाल आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके सफलता में अंचल कार्यालय अधिकारी , ग्रामीण विकास अधिकारी ,उपायुक्त कार्यालय अधिकारी का योगदान भी सराहनीय रहा । इस दौरान शिविर में सबसे अधिक मैयाँ सम्मान योजना के 1694 फार्म सहित कुल 1800 विभिन्न योजनाओं के लाभुकों का फार्म भरा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!