नागा मंदीर बेल्डीह मे मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी को धूमधाम से भैरव जयंती मनाया गया सैकड़ों लोग किया प्रसाद ग्रहण
बेल्डीह नागा मंदिर में मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी को भैरव जयंती धूमधाम से मनाया गया । मंदिर के ट्रस्टी शशि तिवारी ने मौके पर कहा कि बेल्डीह नागा मंदिर में बुधवार को सुबह 9.30 बजे से भक्तों द्वारा धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया और 11.00 बजे से पुष्पांजलि की गई । उसके बाद 11.30 बजे आरती संपन्न हुई । दोपहर 12.00 बजे से सभी भक्तों द्वारा सामूहिक होम करने के पश्चात प्रसाद के रूप में भोग वितरण किया गया

नागा मंदीर बेल्डीह मे मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी को धूमधाम से भैरव जयंती मनाया गया , सैकड़ों लोग किया प्रसाद ग्रहण



जमशेदपुर – बेल्डीह नागा मंदिर में मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी को भैरव जयंती धूमधाम से मनाया गया । मंदिर के ट्रस्टी शशि तिवारी ने मौके पर कहा कि बेल्डीह नागा मंदिर में बुधवार को सुबह 9.30 बजे से भक्तों द्वारा धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया और 11.00 बजे से पुष्पांजलि की गई । उसके बाद 11.30 बजे आरती संपन्न हुई । दोपहर 12.00 बजे से सभी भक्तों द्वारा सामूहिक होम करने के पश्चात प्रसाद के रूप में भोग वितरण किया गया , जिसमें वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में सभी श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया


बेल्डीह नागा मंदिर के ट्रस्टी शशि तिवारी ने मंदिर के प्रसिद्धि के बारे में बताया कि काल भैरव हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में पूजे जाने वाले देवता हैं। हिंदू धर्म के अनुसार काल भैरव को भगवान शिव का अवतार माना गया है । साथ ही यह भी मान्यता है कि इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में सफलता, शांति और समृद्धि आती है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से आते हैं उनकी मुराद अवश्य पूरी होती है । इस अवसर पर जमशेदपुर शहर के अलावा दूर दराज से भी काफी संख्या में भक्त गण बेल्डीह नागा मंदिर में आकर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की और धूमधाम से भैरव जयंती मनाई।




