Uncategorized

लायंस क्लब़ भारत ने चलाया मधुमेह जांच शिविर, किया 145 बच्चों, शिक्षक सहित लोगों की जांच

लायंस इंटरनेशनल के द्वारा चलाए जा रहे “मधुमेह जांच सप्ताह” के तहत लायंस क्लब भारत ने आज कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया

लायंस क्लब़ भारत ने चलाया मधुमेह जांच शिविर, किया 145 बच्चों, शिक्षक सहित लोगों की जांच

जमशेदपुर- लायंस इंटरनेशनल के द्वारा चलाए जा रहे “मधुमेह जांच सप्ताह” के तहत लायंस क्लब भारत ने आज कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह थे और इस शिविर का संचालन चिकित्सक डॉ. ज़िया अहमद ने किया।

कार्यक्रम के दौरान 145 से अधिक बच्चों, शिक्षकों, एवं अभिभावकों ने अपना मधुमेह की जांच करवाया और डॉ. अहमद से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि लायन भरत सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि “लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता का प्रसार करना है। आज के इस शिविर से लोगों में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समय रहते नियंत्रण करने की प्रेरणा मिलेगी
इस अवसर पर लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह ने कहा कि “मधुमेह आज एक ऐसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारी बन चुकी है जो हर वर्ग को प्रभावित कर रही है। समय-समय पर जांच और जागरूकता से ही हम इसे नियंत्रित कर सकते हैं। लायंस क्लब समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।”
वहीं क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और नियमित रूप से जांच कराएं। इस प्रकार के शिविरों से हम आम नागरिकों में जागरूकता लाने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्य सेटिंग केरकट्टा और शिक्षिका शिप्रा मिश्रा का विशेष योगदान रहा साथ ही शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान लायन भरत सिंह, लायन सारिका सिंह, लायन अंजुला सिंह, लायन राजेश सिंह, लायन ज्योति सिंह, रामकुमार शर्मा, सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत ने आगामी दिनों में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!