जमशेदपुर के साकची स्थित जुबली पार्क में यदुवंशी चेतन एवं कल्याण समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया
यदुवंशी परिवार के वार्षिक मिलन समारोह पर विचार विमर्श किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से आगामी दिनांक 11 जनवरी 2026 को वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह हेतु तिथि का निर्धारण किया गया

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर के साकची स्थित जुबली पार्क में यदुवंशी चेतन एवं कल्याण समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने किया। बैठक का संचालन योगेन्द्र यादव ने किया। संस्था के वरीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह यादव, कमलेश यादव , वरीय उपाध्यक्ष ललन यादव ने अपने संबोधन में कहा की यह बैठक पारिवारिक मिलन समारोह की तैयारी के लिए बुलाया गया है । बैठक में यदुवंशी परिवार के वार्षिक मिलन समारोह पर विचार विमर्श किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से आगामी दिनांक 11 जनवरी 2026 को वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह हेतु तिथि का निर्धारण किया गया । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की यदुवंशी समाज के ऐसे होनहार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होंने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अव्वल नंबर से उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें समाज की ओर से विशेष रूप से कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा । इस मौके पर उपस्थित संस्था के सचिव आनंद मय पात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यदुवंशी समाज की गरीब बेटियां हैं उन्हें भी विवाह के शुभ अवसर पर संस्था की ओर से उनके परिवार को यथासंभव सहयोग किया जाएगा । संस्था की ओर से आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह के तैयारी के बाबत आयोजन समिति की अगली बैठक संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद मय पात्रा के मानगो स्थित आवासीय कार्यालय में आगामी रविवार 30 नवंबर 2025 को होना सुनिश्चित किया गया। आज की बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से दीपक यादव , कृष्ण यादव , रामबाबू यादव, ललन यादव , कमलेश यादव , रमेश राय , कमलेश यादव , विनोद यादव, सियाराम यादव , संजय यादव , अजय यादव , प्रेम यादव, जितेंद्र यादव , डॉ दिनेश यादव , राजकुमार यादव मिट्ठू यादव मंजीत यादव सुरेंद्र यादव , अभिमन्यु यादव , लालू यादव, सत्येंद्र सिंह , उपेंद्र यादव , नवीन कुमार , हरेंद्र यादव, विजय यादव और अन्य का विशेष योगदान रहा।




