जदयू नेताओं ने उलीडीह बिरसा हाई स्कूल के निकट बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनता दल यूनाइटेड उलीडीह थाना समिति द्वारा आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उलीडीह आदिवासी हाई स्कूल के समीप स्थित बिरसा स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

जदयू नेताओं ने उलीडीह बिरसा हाई स्कूल के निकट बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जमशेदपुर- भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनता दल यूनाइटेड उलीडीह थाना समिति द्वारा आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उलीडीह आदिवासी हाई स्कूल के समीप स्थित बिरसा स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
इस दौरान उपस्थित जदयू नेताओं ने “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” के जयघोष के साथ समाज सुधार, जनजागरण और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में उनके अमर योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक चेतना के एक प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, संघर्ष और आत्मसम्मान की राह दिखाती हैं।
जदयू नेताओं ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जदयू उलीडीह महामंत्री मनोज गुप्ता, परविंदर राम, विजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, आनंद पांडे, योगेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।




