हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल की खुशी में झामुमो नेताओं ने की आतिशबाजी और लडडू वितरण
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल और घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की प्रचंड जीत की खुशी में और विधायक सोमेश सोरेन के शपथ ग्रहण करने और हेमंत सोरेन सरकार के "एक साल बेमिसाल" पूरे होने की खुशी में आम राहगीरों के बीच 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया

हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल की खुशी में झामुमो नेताओं ने की आतिशबाजी और लडडू वितरण

जमशेदपुर – झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल और घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की प्रचंड जीत की खुशी में और विधायक सोमेश सोरेन के शपथ ग्रहण करने और हेमंत सोरेन सरकार के “एक साल बेमिसाल” पूरे होने की खुशी में आम राहगीरों के बीच 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया । साथ ही ढोल बाजे के साथ जमकर आतिशबाजी की गई और हेमंत सोरेन जिंदाबाद, सोमेश सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन अमर रहें आदि नारेबाजी से पूरा माहौल गूंज उठा । इस मौके पर झामुमो नेता उमर खान ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने जिस तरह से जन कल्याण योजनाओं के द्वारा लोगो को लाभ पहुंचने का काम किया है । झारखंड अलग राज्य बनने के बाद झारखंड वासी इस बात को महसूस कर रहे हैं।


वहीं झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने कहा किझारखंड में हेमंत सरकार के नेतृत्व में बीता यह एक साल उम्मीदों, विकास और जनविश्वास से भरा रहा है। जनता की समस्याओं को समझते हुए सरकार ने हर वर्ग के लिए जमीन से जुड़ी नीतियाँ लागू कीं, जिससे राज्य में नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल बना। इसी जनसमर्थन का परिणाम है घाटशिला उप चुनाव की ऐतिहासिक जीत, जिसने यह साबित कर दिया कि जनता आज भी हेमंत सोरेन जी के साथ अटूट विश्वास के साथ खड़ी है। यह जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि झारखंड की जनता का आशीर्वाद है, जो इस सरकार के काम और ईमानदारी पर मुहर लगाता है।आतिशबाजी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमर खान, उज्ज्वल दास, कन्हैया रजक, अहमद अंसारी, दानिश राज, राजू अख्तर,मकसूद अंसारी,विजय ठाकुर, डॉक्टर जेड आलम , हरि महतो, वाजिद अली , मुमताज आलम, राजू शर्मा , मोहन ठाकुर , सचिनंदन सिंह , संजय कुमार, सूरज गौड़ , अमित सोरेन , दीपक कुजूर, उमेश महतो, जगदीश पोद्दार , मोहम्मद साजिद सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



