Uncategorized

हाल के महिना में तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 23 वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जहां एशिया महादेश के 21 देशों के लगभग 3000 से अधिक महिला एवं पुरुष प्रतिभागी एथलीटों ने अलग- अलग आयु वर्ग में अपने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लिया

इस चैंपियनशिप में जमशेदपुर के टेल्को नगर में स्थित शिक्षा निकेतन हाई स्कूल के छः सदस्यीय पूर्ववर्ती (छात्र-छात्राओं) खिलाड़ियों का दल पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया है

हाल के महिना में तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 23 वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जहां एशिया महादेश के 21 देशों के लगभग 3000 से अधिक महिला एवं पुरुष प्रतिभागी एथलीटों ने अलग- अलग आयु वर्ग में अपने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लिया।

इस चैंपियनशिप में जमशेदपुर के टेल्को नगर में स्थित शिक्षा निकेतन हाई स्कूल के छः सदस्यीय पूर्ववर्ती (छात्र-छात्राओं) खिलाड़ियों का दल पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया है एवं भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जिनमें  मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया , रामप्रवेश पांडे, हरविंदर सिंह, रेनू सिंह, बिंदु कुमारी, । इस महत्वपूर्ण चैंपियनशिप के पूर्व आयोजन समिति में विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र विजय कुमार सिंह का एक विशेष पहचान बना है राष्ट्रीय क्षितिज पर उनके खेलों के प्रति समर्पण एवं सफलतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की शीर्ष समिति में चुनाव के दौरान उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। दोनों ही महत्वपूर्ण उपलब्धियां विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व का विषय है जब विद्यालय की किसी छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पद को सुशोभित किया है। विद्यालय की खेल शिक्षिका डी हेमलता ने भी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए भारतीय एथलेटिक्स टीम में स्थान सुनिश्चित किया और देश का प्रतिनिधित्व किया।खुशी के इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य ,सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के इन उपलब्धियों के लिए विशेष आयोजन के तहत सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!