Uncategorized
घाटशिला में सड़क निर्माण का सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया शिलान्यास
घाटशिला में सोमवार को युबीआई बैंक मोड़ से लेकर अमाईनगर पुल तक बन रहे सड़क का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन एवं जिप सदस्य कर्ण सिंह ने किया. इस सड़क का निमार्ण ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लगभग 52 लाख की लागत से किया जा रहा है

घाटशिला में सड़क निर्माण का सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया शिलान्यास
जमशेदपुर – घाटशिला में सोमवार को युबीआई बैंक मोड़ से लेकर अमाईनगर पुल तक बन रहे सड़क का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन एवं जिप सदस्य कर्ण सिंह ने किया. इस सड़क का निमार्ण ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लगभग 52 लाख की लागत से किया जा रहा है. अमाईनगर-पीएनबी मोड़ मार्ग घाटशिला और मुसाबनी प्रखंड को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है. सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी. कई वर्षों से ग्रामीण सड़क मरम्मत का मांग करते आ रहे थे. बारिश के दिनों में इस सड़क पर कई फिट तक पानी जमने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था .




