Uncategorized

एनआईटी जमशेदपुर में WASTEEM-2025 का सफल आयोजन

150 से अधिक शोध-पत्र स्वीकृत, विभिन्न ट्रैक्स में बेस्ट पेपर अवॉर्ड प्रदान

एनआईटी जमशेदपुर में WASTEEM-2025 का सफल आयोजन
150 से अधिक शोध-पत्र स्वीकृत, विभिन्न ट्रैक्स में बेस्ट पेपर अवॉर्ड प्रदान

सरायकेला खरसावां-  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में 15–16 नवम्बर 2025 को  प्रथम हाइब्रिड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस WASTEEM-2025 का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व संयोजक डॉ. रश्मि सिन्हा और डॉ. मधु सिंह ने किया, जबकि आयोजन सचिव श्वाति सुधा, मयूरी बरूआह और देबश्री स्वर्गियारी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मेलन में उल्लेखनीय अकादमिक सक्रियता देखने को मिली। विभिन्न शोधार्थियों और विशेषज्ञों द्वारा भेजे गए 150 से अधिक शोध-पत्रों का दो-स्तरीय समीक्षा प्रक्रिया के बाद चयन किया गया। इन शोध-पत्रों को तीन प्रमुख विभागों—कृषि एवं शिक्षा, विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, तथा प्रबंधन—में विभाजित किया गया था। सभी विभागों को आगे कई ट्रैक्स में बांटा गया, जिससे बहुविषयक शोध का व्यापक स्वरूप सामने आया।

दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। देश-विदेश से आए कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विभिन्न ट्रैक्स में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुतियों को प्रोत्साहन देने के लिए बेस्ट पेपर अवॉर्ड्स भी प्रदान किए गए।

एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने सम्मेलन की सफलता पर आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसे एक सार्थक, समावेशी और प्रभावशाली शैक्षणिक मंच की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!