दीक्षांत समारोह के लिए स्मारिका का संपादन कार्य पूर्ण
कोल्हन विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह की तैयारी के क्रम में आमंत्रण कार्ड वितरण और स्मारिका के समयवद्ध प्रकाशन को लेकर काफी सक्रियता रही। उप कुल सचिव एवं आमंत्रण समिति के अन्य सदस्य गण आमंत्रण कार्ड वितरण करने में लगे रहे तो डीएसडब्ल्यू डॉ संजय यादव, डॉ नरेश कुमार एवं स्मारिका समिति के अन्य सदस्य स्मारिका को अंतिम रूप देने में लगे रहे

दीक्षांत समारोह के लिए स्मारिका का संपादन कार्य पूर्ण
सिंहभूम चाईबासा- कोल्हन विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह की तैयारी के क्रम में आमंत्रण कार्ड वितरण और स्मारिका के समयवद्ध प्रकाशन को लेकर काफी सक्रियता रही। उप कुल सचिव एवं आमंत्रण समिति के अन्य सदस्य गण आमंत्रण कार्ड वितरण करने में लगे रहे तो डीएसडब्ल्यू डॉ संजय यादव, डॉ नरेश कुमार एवं स्मारिका समिति के अन्य सदस्य स्मारिका को अंतिम रूप देने में लगे रहे। देर शाम तक पूर्णतया संपादित पांडुलिपि प्रकाशन हेतु प्रेस को उपलब्ध करा दी गई है। प्राय अधिकांश अपेक्षित शुभकामना संदेश विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुका है। इन संदेशों के साथ महाविद्यालयों का संदेश भी इस स्मारिका में समाहित है। कोल्हन विश्वविद्यालय के विगत उपलब्धियों को भी इसमें स्थान दिया गया है। परीक्षा विभाग में भी आज काफी चहल-पहल रही। प्रमाण पत्रों एवं मैडलों को व्यवस्थित करने का काम चलता रहा । कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने कोर ग्रुप के साथ बैठक की और सभी पदाधिकारीयों से अब तक किए गए कार्यों के संबंध में विवरण प्राप्त किया तथा आवश्यक निर्देश दिया । 23 नवंबर को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन 12:00 बजे दिन में दीक्षांत मंडप में ही किया जाना है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारों एवं छायाकारों को आमंत्रित किया गया है, के संबंध में भी उन्होंने जानकारी प्राप्त किया और आवश्यक निर्देश जारी किया




