बिहार में एन डी ए की ऐतिहासिक जीत पर राजेश शुक्ल ने खुशी जताई
बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश के प्रगतिशील नेतृत्व को भारी समर्थन दिया

बिहार में एन डी ए की ऐतिहासिक जीत पर राजेश शुक्ल ने खुशी जताई
बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश के प्रगतिशील नेतृत्व को भारी समर्थन दिया
जमशेदपुर- प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बिहार में विधान सभा चुनाव में एन डी ए को मिले प्रचंड और एतिहासिक बहुमत पर खुशी जताई है और बिहार की जनता का आभार जताया है
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है ने बिहार विधानसभा के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों में एन डी ए की अप्रत्याशित सफलता ने बिहार के प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है और बिहार प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा l
श्री शुक्ल ने कहा है कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में लोकाभिमुख शासन दिया जिस तरह से कल्याणकारी राज्य की कल्पना को सिद्ध किया ,ग्रामोदय से भारत उदय तक का जो अभियान पूरा किया उससे बिहार की जनता में भरोसा और विश्वास बढ़ा और चुनाव नतीजों में परिणित हुआ है l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के विधि और कानून विभाग के प्रदेश संयोजक भी है ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह,बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा को जीत की बधाई दिया है और कहा है कि एन डी ए का विजय रथ अब और तेजी से आगे बढ़ेगा और अन्य राज्यों में जहां चुनाव होने हैं वहां भी परचम लहराएगा




