Uncategorized

आज़ादी के बाद पहली बार पोटका को मिलने जा रहा अपना डिग्री कॉलेज – संजीव सरदार

पोटका को मिला अपना पहला डिग्री कॉलेज: 35 करोड़ की लागत से खड़ियासाई में शुरू हुआ निर्माण कार्य

आज़ादी के बाद पहली बार पोटका को मिलने जा रहा अपना डिग्री कॉलेज – संजीव सरदार

पोटका को मिला अपना पहला डिग्री कॉलेज: 35 करोड़ की लागत से खड़ियासाई में शुरू हुआ निर्माण कार्य

पोटका- पोटका प्रखंड के हेंसलबिल पंचायत अंतर्गत खड़ियासाई में झारखंड सरकार द्वारा डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया। रविवार को क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

झारखंड सरकार के उच्च तकनीकी एवं कौशल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत इस महाविद्यालय का निर्माण झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जबकि कार्य का जिम्मा सत्यम बिल्डर्स को दिया गया है।

हेमंत सरकार के विकासशील सोच का परिणाम है डिग्री कॉलेज — विधायक संजीव सरदार

 

 

भूमिपूजन के दौरान विधायक ने कहा कि पोटका क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना वर्षों से ग्रामीणों की मांग रही है। हेमंत सरकार के विकासशील सोच का परिणाम है की यहाँ आख़िरकार डिग्री कॉलेज का निर्माण हो रहा है.
उन्होंने बताया कि “अपने जिला परिषद कार्यकाल से ही मैं ग्रामीणों के साथ मिलकर इस कॉलेज के लिए संघर्ष करता आया हूँ, परंतु भाजपा सरकार के दौरान यह मांग लंबित रही। जनता ने मुझे विधायक चुना, मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष इस मांग को मजबूती से रखा और आज यह सपना साकार होने जा रहा है।”

विधायक ने कहा कि अब ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए जमशेदपुर या घाटशिला नहीं जाना पड़ेगा।
“यह दिन पोटका विधानसभा के छात्रों—छात्राओं के लिए ऐतिहासिक है,” उन्होंने कहा।

35 करोड़ होगी लागत, 21 माह में तैयार होगा भवन

35 करोड़ रुपये की लागत से डिग्री कॉलेज के लिए प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवन का निर्माण कुल 21 माह में पूरा किया जाएगा। भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है।

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने किया स्वागत

कार्यक्रम से पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने विधायक संजीव सरदार का पारंपरिक नृत्य, बैंड की धुन और उत्साहपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ स्वागत किया।
विद्यालय की शिक्षिका सुचित्रा कुमारी, कमला मुंडा, काजल मनी सरदार, मोहन सोरेन, जोबा सोरेन और लखि हांसदा कार्यक्रम में मौजूद थीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल

भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामप्रधान सुरजीत सरदार, पंचायत समिति सदस्य ऋषि सरदार, वार्ड सदस्य सोमेन सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, प्रमुख गंगामनी बेसरा, सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, गणेश सरदार, अरुण सरदार, छोटू सरदार, देवदुलाल भूमिज, दिलीप सोरेन, अजय सरदार, कार्तिक मुर्मू, सीताराम हांसदा, आनंद दास, मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, भगत हांसदा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!