Uncategorized

106 बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) वंदे मातरम् — एक स्वर, एक भावना, एक भारत

वंदे मातरम्” के 150 वर्ष एवं हॉकी के 100 वर्ष पर देशभक्ति और खेल भावना से ओतप्रोत रहा 106 बटालियन RAF का परिसर

106 बटालियन, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF)

वंदे मातरम् — एक स्वर, एक भावना, एक भारत!

वंदे मातरम्” के 150 वर्ष एवं हॉकी के 100 वर्ष पर देशभक्ति और खेल भावना से ओतप्रोत रहा 106 बटालियन RAF का परिसर

जमशेदपुर-  सुंदरनगर जमशेदपुर स्थित 106 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) में कमांडेंट  राजीव कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 गौरवशाली वर्ष तथा भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” किया गया, जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारी एवं जवान अदम्य उत्साह और गहरी राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए। पूरे परिसर में “वंदे मातरम्” के स्वर गूंज उठे, जिसने एकता समर्पण और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण निर्मित किया

साथ ही भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच का आयोजन किया गया। सभी अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे जोश और टीम भावना के साथ खेल में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट  राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह हमारे राष्ट्रीय अस्मिता और एकता का प्रतीक है। इसी भावना के साथ हमें हर क्षेत्र में उत्कृष्टता और अनुशासन बनाए रखना चाहिए। खेल हमें एकजुट करता है, स्वस्थ रखता है और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रबल करता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं बल्कि सामूहिक एकजुटता और मानसिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!