Uncategorized

टी.आर.एफ. में बोनस समझौता संपन्न

आज टी.आर.एफ. कंपनी के कर्मचारियों का बोनस समझौता कंपनी प्रबंधन एवं टी. आर. एफ. लेबर यूनियन के बीच हुआ कर्मचारियों का बोनस प्रोडक्शन, मुनाफा एवं सेफ्टी के तहत बने फार्मूले के हिसाब से लगभग १३.९४% बन रहा था परंतु कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग एवं मनोबल के लिए यूनियन के अनुरोध पर प्रबंधन ने १५.५९% पर सहमत हुआ

टी.आर.एफ. में बोनस समझौता संपन्न

जमशेदपुर- आज टी.आर.एफ. कंपनी के कर्मचारियों का बोनस समझौता कंपनी प्रबंधन एवं टी. आर. एफ. लेबर यूनियन के बीच हुआ कर्मचारियों का बोनस प्रोडक्शन, मुनाफा एवं सेफ्टी के तहत बने फार्मूले के हिसाब से लगभग १३.९४% बन रहा था परंतु कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग एवं मनोबल के लिए यूनियन के अनुरोध पर प्रबंधन ने १५.५९% पर सहमत हुआ। आज इस बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, सी. एफ.ओ. आनंद चांद, सी.एच.आर.ओ. अभिजीत सिंह, हेड मैन्युफैक्चरिंग कुमार विवेक, हेड एस. सी.एम. सौरभ मेहता हेड फिनांनस एवं एकाउंट प्रियंका गांगुली, मैनेजर एच. आर. एम. प्रमोद कुमार, मैनेजर एच.आर.एम. कपिल देव चौधरी, सिनियर डिविजनल मैनेजर अरुप कुमार मुखर्जी एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, डिप्टी प्रेसिडेंट संजय कुमार, वाईस प्रेसिडेंट बेबी कुमारी, महामंत्री अंजनी कुमार सहायक सचिव नवीन कुमार, मनीष कुमार कोषाध्यक्षा प्रिया महतो, सहायक कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह मुंडा सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, सुब्रता देव, रवि कुमार ने हस्ताक्षर किए। बोनस की राशि ११ सितंबर को कर्मचारियों के खाते में चली जाएगी। इस समझौते के तहत अधिकतम १,०९,६४७ एवं न्यूनतम ३०,६२० रुपए कर्मचारियों को मिलेंगे। अंतिम वर्ष के तुलना में इस वर्ष कंपनी का मुनाफा एवं प्रोडक्शन घटने के बावजूद बेहतर बोनस समझौता संपन्न हुआ है। इस बोनस समझौते के लिए यूनियन ने प्रबंधन का आभार प्रकट किया एवं भविष्य में एक साथ मिलकर कंपनी को आगे बढ़ाने में सहायक रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!