सूर्या हांसदा एनकाउंटर एवं रिम्स टू निर्माण में जबरन आदिवासी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर बुधवार को चारों प्रखंड कार्यालय समेत जिला उपायुक्त कार्यालय पर करेगी जोरदार आक्रोश-प्रदर्शन
सूर्या हांसदा एनकाउंटर एवं रिम्स टू निर्माण में जबरन आदिवासी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार के खिलाफ 11 सितंबर को पूरे राज्यभर के प्रखंड कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इस निमित्त गुरुवार को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता चारों प्रखंड कार्यालय एवं जिला उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश-प्रदर्शन करेंगे

सूर्या हांसदा एनकाउंटर एवं रिम्स टू निर्माण में जबरन आदिवासी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर बुधवार को चारों प्रखंड कार्यालय समेत जिला उपायुक्त कार्यालय पर करेगी जोरदार आक्रोश-प्रदर्शन, भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी
जमशेदपुर- सूर्या हांसदा एनकाउंटर एवं रिम्स टू निर्माण में जबरन आदिवासी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार के खिलाफ 11 सितंबर को पूरे राज्यभर के प्रखंड कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इस निमित्त गुरुवार को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता चारों प्रखंड कार्यालय एवं जिला उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश-प्रदर्शन करेंगे। इस सबंध में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ता करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड, पोटका प्रखंड, बोड़ाम प्रखंड, पटमदा प्रखंड कार्यालय एवं जिला उपायुक्त कार्यालय पर सुबह 11 बजे से प्रदर्शन करेंगे। जिसमें जबरन आदिवासी जमीन के अधिग्रहण एवं आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की इनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जाएगी। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रखंडों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं के संदर्भ में भी ज्ञापन सौंपकर उचित और शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।
सुधांशु ओझा ने बताया कि आक्रोश-प्रदर्शन में पटमदा एवं कमलपुर मंडल के कार्यकर्ता पटमदा प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम मंडल के कार्यकर्ता बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पोटका, कौवाली और आसनबनी मंडल के कार्यकर्ता पोटका प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके साथ ही, सुंदरनगर, बागबेड़ा, घाघीडीह, गोविंदपुर, घोड़ाबांधा, परसुडीह, एमजीएम एवं जुगसलाई मंडल के कार्यकर्ता करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय एवं सीतारामडेरा, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, बिरसानगर, बर्मामाइंस, साकची पूर्वी, साकची पश्चिम, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, मानगो, उलीडीह, आजादनगर मंडल के कार्यकर्ता जिला उपायुक्त पर प्रदर्शन करेंगे। जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ता साकची स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित होंगे।
जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी अस्मिता के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में ध्वस्त विधि व्यवस्था, हत्या, भ्रष्टाचार, बुनियादी सुविधाओं का अभाव और खनिज संपदाओं की खुली लूट से जनता त्रस्त और आक्रोशित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से आह्वान किया कि वे आक्रोश-प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर तानाशाही हेमंत सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। वहीं, मंगलवार देर शाम तक जमशेदपुर महानगर के प्रखण्ड कार्यालय अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आक्रोश-प्रदर्शन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।